*मेगा पीटीएम लाईव प्रसारण दिखाया*
*मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से छात्राओं, अभिभावकों व शिक्षकों का सीधा संवाद*
*कैबिनेट मंत्री कुमावत भी रहे मौजूद कार्यक्रम में की शिरकत*
पाली, 23 जनवरी।बंसत पंचमी के अवसर जयपुर में आयोजित मेगा पीटीएम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सानिध्य में आयोजित हुआ जिसमे छात्राओं, अभिभावकों व शिक्षकों का सीधा संवाद किया व योजनाओ में लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर जिला परिषद सभागार में शिक्षा विभाग द्वारा बसंत पंचमी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर मेगा पीटीएम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्कूल छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों का सीधा संवाद हुआ।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने भी भाग लिया और कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा और बच्चो से मुलाकात कर उनके अध्ययन आदि की जानकारी ली । इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के चित्र पर पुष्प व माल्यार्पण तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात मंत्री कुमावत ने सामूहिक मां शारदे वंदना में सहभागिता की एवं मुख्यमंत्री के वीसी लाइव संवाद का अवलोकन किया।इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी,अन्य अधिकारी व शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, स्काउट के विद्यार्थी एवं पुखराज पटेल अभिभावकगण उपस्थित रहे।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217



