best news portal development company in india

अब घर पर ही प्राप्त करेंगे मतदाता परिचय पत्र* *ट्रैकिंग के बाद सुपरवाइजरों को सौंपे जाएंगे परिचय पत्र, बीएलओ के माध्यम से होगा वितरण,*

SHARE:

*अब घर पर ही प्राप्त करेंगे मतदाता परिचय पत्र*
*ट्रैकिंग के बाद सुपरवाइजरों को सौंपे जाएंगे परिचय पत्र, बीएलओ के माध्यम से होगा वितरण,*


पाली 16 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 118-पाली में निवासरत मतदाताओं को उनके मतदाता परिचय पत्र घर-घर जाकर वितरित किए जाएंगे। इसको लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। निर्वाचन शाखा के कार्मिक मतदाता परिचय पत्रों की छंटाई, ट्रैकिंग एवं भागवार सेट तैयार करने के कार्य को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं, ताकि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी मतदाताओं तक उनके परिचय पत्र पहुंचाए जा सकें।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 118-पाली कार्यालय को मतदाता परिचय पत्र प्राप्त हो चुके हैं। प्राप्त परिचय पत्रों की कार्यालय स्तर पर ट्रैकिंग की जा रही है। इसके बाद इन्हें मतदान केंद्र एवं भाग संख्या के अनुसार अलग-अलग सेट में व्यवस्थित किया जा रहा है। भागवार सेट तैयार होने के पश्चात परिचय पत्र संबंधित सुपरवाइजरों के माध्यम से बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सुपुर्द किए जाएंगे।
तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे निर्वाचन कार्मिक -मतदाता परिचय पत्रों की ट्रैकिंग, छंटाई एवं भागवार सेट तैयार करने के कार्य में निर्वाचन शाखा के कार्मिक पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं। इस कार्य में सुरेश कुमार व्यास, चुनाव शाखा प्रभारी ललित कुमार दवे, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, रमेश अणकिया, अनिल नामा, राजेश कुमार सैन, मनोज रांगी, लोकेश कुमार दवे, पारसराम प्रजापत, राजेश्वर पुन्नड़, ताराचंद सेजू, ओम प्रजापत, नेमीचंद महावर, आशीष चौधरी, जयगिरी एवं अभिषेक सिंह राजपुरोहित सहित अन्य निर्वाचन कार्मिक सहयोग कर रहे हैं।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

पाली जिला, पंचायत समिति रोहट ग्राम पंचायत निंबली ऊर्रा से नवनिर्वाचित सरपंच पूर्ण सिंह राजपुरोहित ने बड़े विशाल विजय जुलूस के साथ, ग्राम पंचायत निंबली ऊर्रा के सरपंच का कार्यभार संभाला गया।

आओ गांव चले’ अभियान से प्रेरित होकर आगे आए भामाशाह, राजकीय चिकित्सालय को भेंट की पांच स्टील बेंच* *जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी की पहल से जनभागीदारी को मिल रहा बढ़ावा, मरीजों को मिलेगी बैठने की सुविधा*