पाली 1

प्राप्त जानकारी अनुसार सरपंच पूर्ण सिंह राजपुरोहित, उप सरपंच आशाराम बावरी,व सभी वार्ड पंचो ने ग्राम पंचायत निंबली ऊर्रा , ग्राम पंचायत भवन मे कार्यभार ग्रहण किया गया।
इस अवसर ग्राम पंचायत निंबली ऊर्रा, बागड़ियां के गणमान्य नागरिक माताओं बहनों युवकों की भारी हुजुम की उपस्थिति रही।
ग्राम पंचायत निंबली ऊर्रा के संरपच तो आज से पहले बहुत आये और गये, लेकिन आज नव निर्वाचित सरपंच पूर्ण सिंह राजपुरोहित का कार्यभार संभालने का माल्यार्पण कर हार्दिक स्वागत अभिनन्दन किया गया।और बाद में सरपंच कार्यभार समारोह आयोजित किया गया।जो अपने आप में एक ऐतिहासिक था।इतना हार्दिक स्वागत अभिनन्दन, इससे पहले किसी सरपंच का दैखने को नहीं मिला। उसके बाद,नव निर्वाचित सरपंच पूर्ण सिंह राजपुरोहित द्वारा दिपावली के बाद, सरपंच पदभार व स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम के बाद महा प्रसादी का आयोजन रखा गया था।
इस अवसर राजपुरोहित समाज के बाहर से गणमान्य समाज बंधुओं ने नव निर्वाचित सरपंच पूर्ण सिंह राजपुरोहित का साफा, माल्यार्पण कर हार्दिक स्वागत अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत निंबली ऊर्रा, पंचायत भवन जिसमें संचालित किया जाता है,उसका सुव्यवस्थित रूप से रंग रोगन,तथा कुर्सी टेबल लगाये गये थै। फूलों से सुस्वागतम लिखा गया था , तथा मैंनगैट पर कन्याओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनन्दन किया गया था,जो देखते बनता था। पंडित मदन भारद्वाज द्वारा विधिवत पूजा अर्चना, गणपति पूजन के साथ, कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
(छगन लाल भारद्वाज प्रधान संपादक)
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


