best news portal development company in india

मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए बीएलओ ने घर-घर जाकर लिए आवेदन नाम जुड़वाने, हटवाने एवं संशोधन के लिए फॉर्म-6, 7 और 8 किए प्राप्त, मंगलवार को भी जारी रहेगा अभियान

SHARE:

मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए बीएलओ ने घर-घर जाकर लिए आवेदन

नाम जुड़वाने, हटवाने एवं संशोधन के लिए फॉर्म-6, 7 और 8 किए प्राप्त, मंगलवार को भी जारी रहेगा अभियान

पाली, 2 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पाली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची के शुद्धीकरण एवं नवीन मतदाताओं के पंजीकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सोमवार को बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया तथा निर्वाचन संबंधी कार्यों के तहत निर्धारित प्रपत्रों में आवेदन प्राप्त किए।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पाली एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि अभियान के दौरान बीएलओ ने घर-घर जाकर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, अपात्र एवं मृत मतदाताओं के नाम हटवाने तथा मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन करवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। इस दौरान नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म संख्या-6, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म संख्या-7 तथा नाम एवं अन्य विवरणों में संशोधन के लिए फॉर्म संख्या-8 प्राप्त किए गए।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाने के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित नहीं रहे तथा मतदाता सूची में दर्ज त्रुटियों का समय रहते सुधार किया जा सके।

राणावत ने बताया कि मंगलवार को भी सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्रों में घर-घर जाकर निर्वाचन संबंधी कार्य करेंगे तथा पात्र नागरिकों से निर्धारित प्रपत्रों में आवेदन प्राप्त करेंगे। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे बीएलओ को आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज उपलब्ध करवाकर मतदाता सूची के शुद्धीकरण एवं अद्यतन कार्य में सहयोग करें, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित हो सके।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

दिपावली पर्व पर आप सभी देशवासियों को छगन लाल भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा पाली राजस्थान की और से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभ मंगल कामनाएं।