best news portal development company in india

पाली जिला के फालना ग्राम पंचायत के सरपंच उमीदवार तुलसाराम मेघवाल का शव मंदिर की टूट में मिल। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर, उचित कार्यवाही करने में जुटी।

SHARE:

पाली ०२ नवंबर।फालना से सरपंच चुनाव हारे प्रत्याशी की बॉडी मिली: पिता को मंदिर के पीछे मिला बेटे का शव; वोटिंग में मिले थे 113 वोट
बेडल ग्राम पंचायत से लड़ा था चुनाव, 30 अक्टूबर को हुई थी वोटिंग
फालना (पाली). पाली के फालना में
सरपंच प्रत्याशी का शव मिला है। मृतक तलसाराम मेघवाल (30) ने बेडल ग्राम पंचायत से सरपंच पद का चुनाव लड़ा था। 30 अक्टूबर को सेकेड फेज में हुए चुनाव में वे हार गए थे, उन्हें 113 वोट मिले थे।
तलसाराम रविवार रात घर से दुकान जाने के लिए कह कर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। सोमवार की सुबह 8 बजे पिता भीमाराम रामदेव मंदिर पूजा करने पहुंचे तो मंदिर के पीछे बेटे का शव मिला।
मोबाइल मंदिर की छत पर पड़ा मिला। मामला फालना थाना क्षेत्र के बेडल ग्राम पंचायत के बिरोलिया गांव का है।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
> परिजनों ने तलसाराम की हत्या की आशंका जताई है। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। वे माता-पिता के साथ रहते थे। घटना की जानकारी मिलते ही फालना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए।
दुकान पर जाने का कहकर घर से निकले थे
पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फालना थानाधिकारी पन्नालाल ने बताया कि तलसाराम मेघवाल रविवार रात दुकान पर जाने का कहकर घर से निकले थे। बहन ने बताया कि घर से निकलते समय वे कहकर गए थे कि वापस आकर खाना खाएंगे, लेकिन रातभर घर नहीं लौटे।
तलसाराम मेघवाल (उम्र 30 वर्ष)मृतक संरपच उमीदवार, पूजा करने गये, पिता को मंदिर के पीछे मिला शव।
सोमवार सुबह पिता भीमाराम रामदेवजी मंदिर में पुजा करने गए थे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उन्हें मंदिर के पीछे एक युवक के पड़े होने की जानकारी दी। भीमाराम मौके पर पहुंचे तो वहां उनका बेटा तलसाराम मृत अवस्था में मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।ऐसी सूचना राजस्थान पत्रिका में भी प्रकाशित की जा चुकी है। पुलिस जांच रिपोर्ट के बाद ही घटना घटित होने की पुख्ता जानकारी सामने आयेगी।लैक्मे है कि ऊंट किस करवट बैठता है?
(छगन लाल भारद्वाज प्रधान संपादक गौतम उजाला पाली)

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

दिपावली पर्व पर आप सभी देशवासियों को छगन लाल भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा पाली राजस्थान की और से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभ मंगल कामनाएं।

सभी प्रिय पाठकों, समस्त देशवासियों को पाली से प्रकाशित प्रसारित गौतम उजाला एवं भारद्वाज टाईम्स र्पोटल न्यूज चैनल पाली राजस्थान के प्रधान संपादक छगन लाल भारद्वाज की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभ मंगल कामनाएं।