best news portal development company in india

मिशन लाइफ के तहत 1 से 7 नवंबर तक मनाया जाएगा BRICS सतत जीवनशैली सप्ताह** पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली अपनाने के लिए सप्ताहभर होंगे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम

SHARE:

पाली, 31 अक्टूबर। मिशन LIFE (Lifestyle for Environment) के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी के निर्देशानुसार जिले में 1 से 7 नवंबर 2026 तक BRICS Sustainable Lifestyle सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नागरिकों एवं समुदायों को पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु विभिन्न विभागों के समन्वय से जागरूकता एवं जनभागीदारी आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम के तहत *1 नवंबर को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने* की थीम पर जिला स्तरीय शुभारंभ, मिशन लाइफ शपथ, योग एवं फिटनेस गतिविधियां, पैदल मार्च, साइक्लोथॉन तथा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। *2 नवंबर को ऊर्जा संरक्षण* के तहत राजकीय कार्यालयों, विद्यालयों एवं संस्थानों में एक घंटे विद्युत उपकरण बंद रखने की गतिविधि के साथ ऊर्जा बचत एवं ऊर्जा दक्ष उपकरणों के उपयोग के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इसी क्रम में *3 नवंबर को जल संरक्षण विषय पर जल बचत, वर्षा जल संचयन, जल ऑडिट तथा पारंपरिक जल स्रोतों एवं स्थानीय जल निकायों के संरक्षण के लिए जागरूकता गतिविधियां आयोजित होंगी। *4 नवंबर को सतत खाद्य प्रणाली* के तहत मोटे अनाज एवं पारंपरिक खाद्य पदार्थों को प्रोत्साहन, खाद्य अपव्यय रोकने, जैविक खाद निर्माण तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति किसानों, स्वयं सहायता समूहों एवं आमजन को जागरूक किया जाएगा।

*5 नवंबर को एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली* को बढ़ावा देने के लिए बाजारों, परिसरों एवं सार्वजनिक आयोजनों को प्लास्टिक मुक्त बनाने, कपड़े के थैलों एवं पुनः उपयोग योग्य बोतलों के वितरण तथा प्लास्टिक संग्रहण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। *6 नवंबर को ई-कचरा प्रबंधन* के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों, कार्यालयों एवं समुदायों में ई-कचरा संग्रहण अभियान चलाकर अधिकृत रिसाइक्लर्स के माध्यम से इसके सुरक्षित निस्तारण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

सप्ताह के अंतिम दिन *7 नवंबर को कचरा कम करने एवं प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन* की थीम पर सामुदायिक स्वच्छता अभियान, कचरे का स्रोत स्तर पर पृथक्करण, रिड्यूस-रीयूज-रीसाइकिल (कम उपयोग, पुनः उपयोग एवं पुनर्चक्रण) अभियान तथा आरआरआर केंद्रों से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

सप्ताह के दौरान आयोजित समस्त गतिविधियों की जानकारी एवं उपलब्धियों को **मेरी लाइफ (Meri LiFE) पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देते हुए आमजन को अपनी दैनिक जीवनशैली में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

दिपावली पर्व पर आप सभी देशवासियों को छगन लाल भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा पाली राजस्थान की और से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभ मंगल कामनाएं।