best news portal development company in india

पाली आईटीआई में Nccभर्ती प्रक्रिया आयोजित।

SHARE:

*आईटीआई पाली में एनसीसी भर्ती प्रक्रिया आयोजित*
ली, 24 अगस्त। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), पाली में सोमवार को एनसीसी भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया। भर्ती प्रक्रिया में 4 राज एनसीसी सिरोही के अधिकारियों द्वारा चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों एवं कैडेट्स का निर्धारित मापदंडों के अनुसार शारीरिक परीक्षण एवं आवश्यक चयन प्रक्रिया संपन्न करवाई गई।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पाली उप निदेशक ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों में देश सेवा, अनुशासन एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना देखने को मिली। एनसीसी अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने अभ्यर्थियों को एनसीसी के उद्देश्यों, प्रशिक्षण तथा भविष्य में मिलने वाले अवसरों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में एनसीसी स्टाफ, संस्थान के अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। भर्ती प्रक्रिया में चयनित कैडेट्स को आगामी एनसीसी प्रशिक्षण एवं गतिविधियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
(PRO द्वारा समाचार प्रसारित,जनहित में जारी।)

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment