पाली३०आगसत। पाली नगर निगम चुनाव में उम्मीदवार का अभी दोनों राजनेतिक दलों में यानी भाजपा और कांग्रेस में पूरी तरह से चयन भी नहीं हुआ है। सत्तापक्ष भाजपा की लगभग १से से ६५वार्डो की उमीदवार चुनाव में खड़े होनै वालों की अनौपचारिक सूची जारी हो चुकी है।तो दुसरी तरफ
वहीं विपक्षी दल कांग्रेस की अभी तक पच्चीस उम्मीदवार की अनौपचारिक घौषणा की जा चुकी है।
लेकिन पाली नगर निगम में चुनाव में आवेदन पत्र उमीदवार खड़े होने लगे हैं,उससे पूर्व कांग्रेस में भाजपा के नगर परिषद् बोर्ड में सभापति रैका भाटी के पति,व पूर्व उप सभापति व पार्षद राकेश भाटी जो अपने सर्मथको के साथ, भाजपा को छोड़कर पाली विधायक भीमराज भाटी व पाली जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाडा के सानिध्य में कांग्रेस में शामिल हो जाने एक भूचाल आ गया है। और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा व पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने भु हरी झंडी मिलनै से पाली नगर निगम चुनाव में हड़कंप मचा है।हांलांकि इस समय पाली शहर में नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड का गठन होने के समाचार सुर्खियों में है।और ऐसे में भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में राकेश भाटी के खड़े होने से कांग्रेस में काफी सरगर्मी तेज हो गई है। देखते हैं कि ऊंट किस करवट बैठता है?(छगन लाल भारद्वाज प्रधान संपादक गौतम उजाला पाली)
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217




