best news portal development company in india

राजस्थान में नगर निकाय व पंचायती राज चुनाव में किसका बोर्ड था,और अब किस राजनीतिक दल का बोर्ड बनाया जाना उचित है,इसका निर्णय आम जनता को करना है।(छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक )

SHARE:

राजस्थान में नगर निकाय व पंचायती राज चुनाव होने जा रहे हैं।अब सवाल यह उठता है कि जनता पार्षद किसे और क्यों चुने।
1-कया आप आपके वार्ड में जो उम्मीदवार हैं,उसको जानते हो।कया उसने कभी भी किसी भी प्रकार से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया है।
2-आपको पता है,वो किस विचारधारा का उमीदवार चुनाव में खड़ा है।और विजयी होने के बाद आपका सहयोग करेगा,या काम पड़ने पर उपलब्ध रहेगा।
3-पहले के जमाने में पार्षद वो ही चुनाव मैदान में उतरता जिसकी लोकप्रियता होंती, सभी लौंग गली, मौहल्ले में पहिचानते।और वो किस घर परिवार से हैं।और समाज सैवा की भावना से राजनिती में आते थे।
4-आप जानते हैं,अभी नगर निकाय व पंचायती राज चुनाव की तारीख,की घोषणा नही हुई है।और केवल महापौर व पार्षद वार्ड नंबर, आरक्षण की घोषणा हुई है।अभी भाजपा या कांग्रेस किसी राजनीतिक दल ने अपने उम्मीदवार तय नहीं किये गये है।और एक ही वार्ड,एक ही दल है दो,तीन, पांच भी अपनी विचारधारा से जुड़े हैं,उसका सिंबल का उपयोग करके, व्हाट्स ऐप पर सौशल मीडिया पर अपने आप ही मियां मिठु बन रहे हैं,जबकि किसी दुसरे सर्मथको के सौजन्य से चुनाव मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों की अपील नहीं करते दिखाई देते हैं।
5-सबसे अहम बात यह है, जनता को जो लोग पाषर्द थे,जिस पार्टी का वर्तमान में बोर्ड था, उनसे विगत दस सालों में जैसे पाली में भाजपा का बोर्ड था,तो पूर्व सभापति महेंद्र बौहरा,एवं रेखा,राकेश भाटी से विकास का हिसाब किताब मांगे,उसके बाद किसको अपना वोट डाला जाता है,वो तय करे।तो बैहतर होगा।और पाली का विकास होगा।
6-आप सभी जनता को हर खड़े होने वाले उम्मीदवारों की आर्थिक स्थिति और खड़े होने से पहले अपने क्षैत्र में,जीतने पर किस किस काम को प्राथमिकता दैगें।यह सब सुनिश्चित करें।यानी अपना घौषणा पत्र जारी करें।और विगत चुनाव में उम्मीदवारो ने अपने वायदे पुरे नहीं किये,उस आम जनता अवश्य विचार विमर्श के बाद ही तय करे,कि अबकी बार किसको वोट देनाऔर किसका बोर्ड बनाया जाना उचित है। देखते है कि ऊंट किस करवट बैठता है।
( छगनलाल भारद्वाज, प्रधान संपादक गौतम उजाला एवं भारद्वाज टाईम्स(र्पोटल) न्यूज चैनल,पाली, राजस्थान से संपूर्ण भारत वर्ष में प्रसारित। मोबाइल नंबर -9509070217

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment