August 19, 2026

प्रवासियों का माटी से जुड़ाव — “आओ गांव चलें” अभियान को मिल रहा जनसहयोग* 19.70 लाख रुपये बुद्धराम नेअनुमानित कीमत भूमि दान करने की दी सहमति पाली, 19 अगस्त। प्रवासी पालीवासियों को मातृभूमि से जोड़ने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की पहल पर प्रारंभ किए गए “आओ गांव चलें” अभियान को निरंतर जनसहयोग मिल रहा है। अभियान से प्रेरित होकर गांव गुड़ानारकान निवासी भामाशाह चैन सिंह पुत्र बुद्धसिंह ने पाली ब्लॉक की सोनाईमांजी ग्राम पंचायत के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सोजावास के लिए 19.70 लाख रुपये की अनुमानित कीमत की 525.65 वर्गमीटर भूमि दान करने की सहमति प्रदान की है।