best news portal development company in india

प्रवासियों का माटी से जुड़ाव—‘आओ गांव चलें’ अभियान को मिल रहा जनसहयोग* *भामाशाह सूरजमल चौधरी ने 11.21 लाख रुपये की लागत से दो कक्षा-कक्ष निर्माण की दी सहमति* पाली, 13 अगस्त। प्रवासी पालीवासियों को अपनी

SHARE:

Www*प्रवासियों का माटी से जुड़ाव—‘आओ गांव चलें’ अभियान को मिल रहा जनसहयोग*
*भामाशाह सूरजमल चौधरी ने 11.21 लाख रुपये की लागत से दो कक्षा-कक्ष निर्माण की दी सहमति*

पाली, 13 अगस्त। प्रवासी पालीवासियों को अपनी मातृभूमि से जोड़ने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की पहल पर प्रारंभ किए गए ‘आओ गांव चलें’ अभियान को निरंतर जनसहयोग मिल रहा है। अभियान से प्रेरित होकर रानी ब्लॉक के मोकमपुरा निवासी भामाशाह श्री सूरजमल चौधरी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोकमपुरा में 11 लाख 21 हजार रुपये की लागत से दो कक्षा-कक्षों के निर्माण के लिए सहमति प्रदान की है।

जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने कहा कि ‘आओ गांव चलें’ अभियान का उद्देश्य प्रवासी पालीवासियों को अपनी मातृभूमि से जोड़ते हुए गांवों के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। अभियान के माध्यम से प्रवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनवाड़ी एवं अन्य जनोपयोगी कार्यों में सहयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने प्रवासी भामाशाहों एवं पालीवासियों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल रही है। इससे स्थानीय स्तर पर आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ शिक्षा एवं अन्य जनकल्याणकारी क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा मिलेगा।

जिला प्रवासी प्रकोष्ठ प्रभारी ने बताया कि ‘आओ गांव चलें’ अभियान के तहत प्रवासी पालीवासियों से सतत संवाद, सहयोग एवं नियमित समन्वय किया जा रहा है। अभियान से जुड़ने एवं सहयोग के लिए प्रवासी पालीवासी जिला प्रवासी प्रकोष्ठ से व्हाट्सएप नंबर 92510-39118 के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही उपलब्ध ई-मेल माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने प्रवासी पालीवासियों से अपनी मातृभूमि के विकास में सहभागी बनने तथा ‘आओ गांव चलें’ अभियान से जुड़कर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनोपयोगी कार्यों में सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment