*हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत तिरंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम शुक्रवार को*
पाली, 13 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत शुक्रवार को रतनचंद लोढ़ा बाल निकेतन स्कूल में सायं 7 बजे तिरंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
अभियान के तहत जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में स्वतंत्रता सेनानियों, सैनिकों एवं शहीद परिवारों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही देशभक्ति गीतों एवं लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होंगी।
इसी क्रम में 15 अगस्त को जिले के प्रत्येक नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर तिरंगा शपथ भी दिलाई जाएगी। अभियान का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217



