*मुख्यमंत्री की मंशानुसार ग्राम स्तर तक पहुंच रही* *जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारीग्राम रथ अभियान 2026 के तहत ग्रामीणों में उत्साह, विभिन्न गांवों में हुआ जनजागरण*
पाली, 16 मई। राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंशानुसार आमजन तक विकास एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित “ग्राम रथ अभियान 2026” के तहत शनिवार को पाली जिले के विभिन्न गांवों में ग्राम रथ पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान को लेकर उत्साह का वातावरण रहा तथा ग्रामीणों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सरकार की पहल की सराहना की।
शनिवार को पाली विधानसभा क्षेत्र की रोहट पंचायत समिति के वायद, बिंजा, चेण्डा, कुलथाना, देवाण एवं राणा गांवों सहित सुमेरपुर क्षेत्र की रानी पंचायत समिति के निम्बाड़ा, बाली पंचायत समिति के सेसली, कोटबालियान, बोया, बारवा एवं मिरगेश्वर गांवों में ग्राम रथों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। इसी प्रकार मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र की देसूरी पंचायत समिति के वोपारी, सारण, वेलपुरा, बोरीमादा एवं सिरीयारी तथा सोजत क्षेत्र के मोहरा कलां एवं बासिया गांवों में भी ग्राम रथों ने पहुंचकर ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी दी।
अभियान के दौरान आमजन को राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं रोजगार संबंधी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। ग्रामीणों ने जानकारीपूर्ण सामग्री, ऑडियो-वीडियो संदेशों एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से योजनाओं के प्रति जागरूकता दिखाई।
रविवार को भी अभियान का विस्तार जारी रहेगा। इसके तहत पाली विधानसभा क्षेत्र की रोहट पंचायत समिति के मांडावास, दिवांदी एवं गेलावास गांवों में ग्राम रथ पहुंचेंगे। वहीं सुमेरपुर क्षेत्र की रानी पंचायत समिति के नादाना भाटान, बाली पंचायत समिति के सेवाड़ी, पादरला, भाटुण्ड, सैना एवं बीजापुर गांवों में अभियान संचालित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र की देसूरी पंचायत समिति के धुँधला, बोरनाडी, सहवाज़, मुसलिया एवं कंटालिया तथा सोजत क्षेत्र के पिपलिया कलां एवं झुंठा गांवों में भी ग्राम रथों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
ग्राम रथ अभियान के माध्यम से राज्य सरकार की लोककल्याणकारी सोच को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य प्रभावी रूप से किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणजन सीधे योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो सकें।
——-
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


