*’’ग्राम रथ अभियानः’’*
*आमजन हो रहे योजनाओं की जानकारी से लाभान्वित*
*किसानों को मिल रही जानकारी*
पाली, 01 मई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के विज़न के अनुरूप कृषक, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में एलईडी मोबाइल वैन एवं कला जत्था कलाकरों के के माध्यम से ग्राम रथ अभियान चलाया जा रहा है जिससे आमजन को योजनाओं की जानकारी मिल रही है और वे इसका लाभ ले रहे है। शुक्रवार’ को पाली विधानसभा के गांव चोटिला, सवाईपुरा, सिणगारी, खाण्डी, सुमेरपुर क्षेत्र के कोरटा, बामनेरा, सलोदरिया, गलथनी, जवाई बांध, बाली क्षेत्र के सेवाडी, पीपला, पादरला, भाटून्द, सेणा, मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र की निम्बली माण्डा, वोपारी, सारण, बोरिमादा, सिरियारी एवं सोजत क्षेत्र के राजोला कला व चौपड़ा ग्राम पंचायतों में ग्राम रथों के एलएईडी वेन व स्थानीय कलाकारों के माध्यम से राज्य सरकार की लाभदायी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
शनिवार को पाली विधानसभा के गांव खांडी, डूगरपुर, सोनाईलाखा, बिठू, सुमेरपुर क्षेत्र के कालीवाडा, नेतरा, खिवांदी, बलाना, बाली क्षेत्र के बीजापुर, कुण्डाल, गोरिया, काकराडी, खेतरली, मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र की गुडा सूरसिंह, मलसाबावडी, फुलाद, चौकडिया, भगोडा एवं सोजत क्षेत्र के गागुडा व झूपेलाव गांव में रथों के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा।
इसी प्रकार रविवार को पाली विधानसभा क्षेत्र के बिठू, चाटेलाव, गढवाडा, माण्डावास, सुमेरपुर में दुजाना, सिन्दरू, साण्डेराव, देवतरा, बाली में कुरण, कोयलवाव, नाडिया, उपला भीमाणा, भीमाणा, मारवाड़ जंक्शन में जोजावर, बासोंर, बासनी, जोजावर, धनला एवं सोजत विधानसभा क्षेत्र में बिलावास एवं रेपडावास में ग्राम रथ अभियान के माध्यम से ग्रामीणजनों को योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी मोबाईल वैन के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी।
——-
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


