- हरि गोपाल उपाध्याय का स्वागत किया संस्था के ब्रोशर का विमोचन
पाली, 28 अप्रैल । (छगनलाल भारद्वाज, गौतम उजाला)
अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि
गौतम शैक्षणिक व पारमार्थिक न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि गोपाल । उपाध्याय व महामंत्री जी एल तिवारी, बीकानेर से आए महेन्द्र कुमार पंचारिया, केदार शर्मा व रघुवर शर्मा नागौर का पाली आगमन पर पाली। के गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के न्यासीगण ने भावभीना स्वागत किया। राष्ट्रीय मार्गदर्शक देवराज शर्मा ने बताया कि शिक्षण न्यास समाज के प्रतिभाशाली जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए व्याज मुक्त ऋण के साथ छात्रवृत्ति योजना का संचालन करता है। न्यासी लीलाधर शर्मा, मूलचंद । उपाध्याय, सुखदेव तिवारी, जगदीश प्रसाद शर्मा, राजू तिवारी, ओमप्रकाश शर्मा, कैलाश चंद्र शर्मा ललित देव शर्मा व किशोर कुमार । उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शिक्षण न्यास की गतिविधियों की जानकारी साझा की। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए हरि गोपाल उपाध्याय ने कहा कि न्यास जरुरतमंद लाभार्थियों के हित के लिए पूरी तरह सन्नद्ध है तथा समाज के भामाशाहों के सम्पर्क में हैं। महामंत्री जी एल तिवारी ने संस्था की प्रगति के साथ संस्था के उद्देश्य के साथ नियमों की विस्तृत जानकारी दी।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


