*स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की समीक्षा बैठक*
*निकायों में साफ सफाई के लिये दिये निर्दैश*
पाली, 01 मई। जिला कलक्टर पाली की अध्यक्षता में शुक्रवार को सायं कलेक्ट्रेट सभागार भवन में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) समीक्षा बैठक आयोजित हुयी। बैठक में जिला कलक्टर ने मिशन की विस्तृत समीक्षा कर साफ सफाई के लिये विस्तार से निर्देश दिये।
बैठक में जिला कलक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत कचरे के लिये बीट सिस्टम कचरा प्रबन्धन, प्रगतिशील पाली अभियान के संबंध में, नगर पालिका की वित्तीय स्थिति पर चर्चा, नवीन आवासीय/व्यावसायिक स्कीम, ऑडिट आक्षेप की स्थिति, वर्तमान में जारी निविदाओं की स्थिति, राजस्थान संपर्क पर लंबित परिवाद, हीट वेव की तैयारीयां, हरियालो राजस्थान की तैयारी, बजट घोषणा 2025-26 कि स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना/मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति, सिंगल विंडो सिस्टम के बारे में आवश्यक निर्देश दिये।
बैठक में उन्होंने विभिन्न नगरपालिकाओं से बाली, सोजत, सोजत रोड, सुमेरपुर, तख्तगढ आदि की विस्तार से समीक्षा की रोड लाईटस के बारे में, आवासीय व व्यावसायिक भूखंडो के लिये, हीट वेव के बारे में व बरसात से पहले नालियों नालो की सफाई, सिक्योरिटी, रोड रिपेयर के बारे में निर्दैश दिये। इसके साथ ही मिशन स्वरोजगार संबधी बैठक आयोजित कर इसमें लाभान्व्ति करने के लिये चर्चा की गयी।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रभा, सीईओ जिला परिषद मुकेश चौधरी, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, समस्त ईओं आदि उपस्थि रहे।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


