best news portal development company in india

श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज जैतारण पट्टी द्वारा नवनिर्मित भव्य मंदिर में आदि पिता महर्षि गौतम एवं तपस्विनी माता अहिल्या की मूर्तियों का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार और हजारों समाजजनों की उपस्थिति में अपूर्व उत्साह व गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस विशाल और ऐतिहासिक कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी एवं प्रधानमंत्री प्रद्युम्न जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। आयोजक मोतीलाल जी, भंवरलाल जी उपाध्याय, सुखदेव जी इत्यादि ने अतिथियों को साफा बांधा कर स्वागत किया।(छगनलाल भारद्वाज,प्रधान संपादक,गौतम उजाला,पाली)

SHARE:

महर्षि गौतम एवं माता अहिल्या मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

जोधपुर। श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज जैतारण पट्टी द्वारा नवनिर्मित भव्य मंदिर में आदि पिता महर्षि गौतम एवं तपस्विनी माता अहिल्या की मूर्तियों का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार और हजारों समाजजनों की उपस्थिति में अपूर्व उत्साह व गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

इस विशाल और ऐतिहासिक कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी एवं प्रधानमंत्री प्रद्युम्न जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। आयोजक मोतीलाल जी, भंवरलाल जी उपाध्याय, सुखदेव जी इत्यादि ने अतिथियों को साफा बांधा
कर स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओमप्रकाश जोशी एवं प्रद्युम्न जोशी ने ओजस्वी वाणी में महर्षि गौतम और माता अहिल्या के जीवन दर्शन पर नवीन प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महर्षि गौतम केवल एक तपस्वी नहीं थे, बल्कि वे ‘न्याय दर्शन’ (तर्कशास्त्र) के प्रणेता और कृषि विज्ञान के आदि-जनक थे। आधुनिक विज्ञान जिस तर्क पर आधारित है, उसकी नींव हमारे पूर्वजों ने ही रखी थी। माता अहिल्या के प्रसंग का उल्लेख करते हुए जोशी ने कहा कि अहिल्या जी का पाषाण होना भारतीय नारी की उस सर्वोच्च और कठोर तपस्या का प्रतीक है जहाँ सांसारिक विकार उन्हें डिगा नहीं सके। यही कारण था कि
स्वयं भगवान श्रीराम ने उन्हें प्रणाम कर खुद को धन्य माना।
इस अवसर पर देशभर से पधारे संत-महात्माओं का सानिध्य प्राप्त हुआ। जोशी ने जैतारण आयोजन समिति, सभी दानदाताओं और कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित हजारों लोगों ने दोनों हाथ उठाकर महर्षि गौतम और माता अहिल्या के गगनभेदी जयकारे लगाए, जिससे पूरा जैतारण गुंजायमान हो उठा। महोत्सव में महासभा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में युवा शक्ति उपस्थित रही। महाप्रसादी के साथ इस भव्य आयोजन का समापन हुआ।
संह का किया सम्मान!इस अवसर पर छगनलाल भारद्वाज,राषटीय मिडिया प्रभारी अखिल भारतवर्षिय श्री गुर्जरगौड ब्राह्राण महासभा,पाली भ4 जैतारण मे उपसथित थे।
(छगनलाल भारद्वाज,प्रधान संपादक,गौतम उजाला,पाली)

00

100

Edit PDF

Comment

Highlight

Draw

Fill & Sign

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें