पाली। श्री गुर्जरगौड ब्राह्मण विकास समिति के अध्यक्ष कौशल किशोर शर्मा के नेतृत्व मे महर्षि गौतम जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जायेगी। तथा महर्षि गौतम वाटिका शोभायात्रा प्रारंभ करके वापिस महर्षि गौतम वाटिका पर ही समापन होगी जो बाद मे आम सभा मे परिवर्तित हो जायेगी। महर्षि गौतम जयंती के उपलक्ष्य में पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ पूजा की जायेगी। जिसमे हवन मे जोडे बैठना चाहते वो अध्यक्ष को सुचित कर देगे,तो व्यवस्था मे सहयोग मिलेगा। उसके बाद मंचासीन मुख्य अतिथि श्रीमान भगवती प्रसाद जी नाबरिया,तथा श्रीमान अशोक कुमार राणैजा जौशी ,एवं श्रीमान शिवलाल जी तिवारी (समाज सेवी एवं भामाशाह) तथा महर्षि गौतम जयंती के लाभार्थी, एवं वरिष्ठ समाज बंधुऔ का हार्दिक अभिनंदन किया जायेगा। उसके बाद महाप्रसादी का आयोजन किया जायेगा।
“जय महर्षि गौतम ”
(छगनलाल भारद्वाज प्रधान सम्पादक गौतम उजाला पाली)
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


