best news portal development company in india

भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु पदों में भर्ती के लिए आयु सीमा में छूट के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 03 मार्च 2026 से पुनः प्रारंभ’*

SHARE:

पाली, 05 मार्च। वायुसैनिक चयन केंद्र के कमान अधिकारी विंग कमांडर अभिषेक कटोच ने बताया कि भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु पदों में भर्ती के लिए आयु सीमा में छूट के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 03 मार्च से फिर शुरु हो गई है। इस बार आयु सीमा में छूट दी गई है। अब अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष से बढ़ाकर 22 वर्ष कर दी गई है। अब 22 वर्ष की उम्र सीमा के अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र होंगे।

भारतीय वायु सेना ने अग्निवीरवायु पदों पर पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों दोनों के लिए अग्निवीरवायु इंटैक 01 /2027 के लिए आवेदन पोर्टल दिनांक 03 मार्च 2026 से 10 मार्च 2026 तक फिर से चालू कर दिया है जिसके द्वारा इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आवेदन करके आयुसीमा में दी गई छूट का लाभ उठा सकते है। यह सभी योग्य उम्मीदवारो के लिए भारतीय वायु सेना में शामिल होकर भारत की सशस्त्र सेना बलों का हिस्सा बनने का सुनहरा अवसर है। भारतीय वायुसेना ने हाल ही में कोरिजेंडम जारी करके इसकी जानकारी दी है। अभ्यर्थी निम्नलिखित वेबसाइट https://iafrecruitment.edcil.co.in/ पर जाकर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 जनवरी 2005 से लेकर 01 जुलाई 2009 के बीच होनी चाहिए ( यहां लिखी दोनों तिथि भी मान्य)। साथ ही अभ्यर्थी को 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50% या अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है एवं इसके साथ ही अंग्रेजी विषय में भी 50% या इससे अधिक अंक होना अनिवार्य है। 12 वीं भौतिकी एवं गणित विषय वाले अभ्यर्थी साइंस ग्रुप एवं अन्य ग्रुप दोनों में आवेदन के पात्र होंगे। जब कि 12 वीं या समकक्ष परीक्षा में अन्य विषयों वाले अभ्यर्थी अन्य ग्रुप (साइंस के अलावा) में आवेदन के पात्र होंगे। आयु सीमा के अलावा बाकी अन्य सभी जानकारी एवं भर्ती प्रकिया के सभी मानदंड वायु सेना अग्निवीरवायु पदों पर भर्ती के विज्ञापन अनुसार होगे। विज्ञापन एवं कोरिजेंडम उपयुक्त उल्लिखित भर्ती आवेदन की वेबसाइट द्वारा भी डाउनलोड की जा सकती है ।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

पाली06 मार्च। श्री महर्षि गौतम जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनायी जाने के लिए छगनलाल भारद्वाज, राधेशयाम पाणेचा, सोहनलाल सिवाल एवंअध्यक्ष कौशल किशोर शर्मा के नेतृत्व मे गौतम वाटिका की सफाई करवाते।

*गृह रक्षा स्वयंसेवकों की नामांकन प्रक्रिया 25 से 27 मार्च तक* पाली, 06 मार्च। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, पाली के अभ्यर्थियों की नामांकन प्रक्रिया 25 मार्च से 27 मार्च 2026 तक परेड ग्राउंड, प्रथम बटालियन आरएसी, मण्डोर रोड, जोधपुर में आयोजित की जाएगी।

पाली। श्री गुर्जरगौड ब्राह्रामण समाज विकास सेवा समिति के चुनाव आयुक्त छगनलाल भारद्वाज द्वारा निर्विरोध निर्वाचित ध्यक्ष कौशल किशोर शर्मा को निर्वाचित की घोषणा।सभी समाज बंधुऔ मे खुशी की लहर।