best news portal development company in india

*उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति की अंतिम तिथि 31 मार्च तक बढ़ी* जयपुर, 27 फरवरी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत और अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती अपर्णा अरोड़ा के निर्देश पर शैक्षणिक सत्र 2025–26 की उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मार्च 2026 कर दी गई है। पूर्व निर्धारित तिथि 28 फरवरी थी। है। –

SHARE:

*उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति की अंतिम तिथि 31 मार्च तक बढ़ी*

जयपुर, 27 फरवरी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत और अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती अपर्णा अरोड़ा के निर्देश पर शैक्षणिक सत्र 2025–26 की उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मार्च 2026 कर दी गई है। पूर्व निर्धारित तिथि 28 फरवरी थी।

श्री गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार के लिए छात्र हित सर्वोपरि है और किसी भी पात्र विद्यार्थी को छात्रवृत्ति लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

निदेशक श्री आशीष मोदी ने बताया कि शिक्षण संस्थानों के पंजीयन/नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता अद्यतन एवं फीस स्ट्रक्चर अपलोड करने की प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूर्ण करने के लिए तिथि बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता शर्तें एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी विभागीय वेबसाइट www.sje.rajasthan.gov.in तथा www.sjmsnew.rajasthan.gov.in/scholarship पर उपलब्ध है।

श्री मोदी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षण संस्थानों से निर्धारित समयावधि में आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने की अपील की गई है।

——————-

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

पाली03मार्च।पाली राजेंद्र नगर में खाटुशयाम मंदिर मे एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के सभापति एवं मंच संचालन छगनलाल भारद्वाज ने किया। बैठक मे होली गैर चारोली और चुनाव पाली जिला श्रीगुर्जरगौड ब्राह्राण समाज विकास सेवा समिति गठित करने का सर्व सम्मति से कार्यवाही प्रसताव पारित किया गया।

पाली जिला महर्षि गौतम सुत सेवा समिति (रजि,) कार्यवाहक अध्यक्ष मांगीलाल जोशी ने बताया, कि समाज मे समिति की गैर केवल जिनके घर शौक है, और जिनके घर पर ढूंढ है और समिती अधयक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष को पूर्व मे सूचना मिलेगी उनके घर पर होली की गैर जायेगी।

पाली जिला आबकारी पुलिस संजय अखावत ममता के पति भंवरलाल जी को ग्राम मांडावास, पुलिस थाना जेतपुर, जबरदस्ती पकडकर ले गयी, सिर मे 12 टांके आये तो कहा ले गये, पता नही तो हम एकत्रित होकर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक पाली के पास आये। दैखते है, सुनवाई होती है या नही?