best news portal development company in india

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत लंबित दावों का भुगतान शीघ्र करेंगे – पशुपालन मंत्री*

SHARE:

*मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत लंबित दावों का भुगतान शीघ्र करेंगे – पशुपालन मंत्री*

जयपुर, 19 फरवरी। पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत सवाई माधोपुर जिले में पशुपालकों के बीमा क्लेम राशि के भुगतान की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि जिले में बीमित पशुओं की मृत्‍यु के बाद बीमा क्लेम हेतु कुल 217 आवेदन प्राप्त हुए हैं। राज्य सरकार द्वारा 72 पात्र आवेदनों पर 14 लाख 58 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शेष पात्र दावों का भुगतान निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण होते ही शीघ्र कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिले में 13 दिसम्‍बर 2024 से 15 फरवरी 2026 तक मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में कुल 27 हजार 909 पशुपालकों द्वारा आवेदन किया गया। जिनमें से राज्‍य बीमा एवं प्रावधायी निधि वि‍भाग के माध्‍यम से पंजीकृत पशुपालकों का लॉटरी के माध्यम से अंतिम चयन कर 15 फरवरी 2026 तक कुल 20 हजार 642 पशुपालकों को पॉलिसी बॉण्‍ड जारी किये गये हैं।

पशुपालन मंत्री प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्रीमती इन्द्रा द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने योजना की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी से सदन को अवगत कराते हुए बताया कि जिले के विधानसभा क्षेत्र बामनवास में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत कुल 6,845 आवेदन प्राप्‍त हुए, जिनमें से 4,567 पशुपालकों को पॉलिसी जारी कर की गई। 7,734 बीमित पशुओं में से मृत पशुओं के 52 दावे पेश किये गए, जिनमें से 10 दावों का निस्तारण करते हुए 2 लाख 85 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

श्री कुमावत ने जानकारी दी कि शेष 42 दावों में से 6 आवेदन पशु पर टैग न होने एवं निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण न करने के कारणों से अपात्र पाए गए। 11 ट्रेजरी स्तर पर भुगतान के लिए लंबित हैं, जिनका शीघ्र निस्तारण कर दिया जाएगा। इसके अलावा 2 मामले सर्वेयर स्तर पर तथा 11 मामले पशु चिकित्सकों द्वारा जांच के लिए लंबित हैं, जबकि 12 दावे बीमा कंपनी के स्तर पर प्रक्रियाधीन हैं।

इससे पहले सदस्य के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में पशुपालन मंत्री ने जिले में 13 दिसम्‍बर 2024 से 15 फरवरी 2026 तक मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में पशुपालकों को जारी किये गये पॉलिसी बॉण्‍ड एवं निस्तारित पात्र आवेदनों का विधानसभावार विवरण उन्होंने सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि शेष आवेदनों के क्‍लेम भुगतान की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना अन्तर्गत क्लेम राशि को बढाये जाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

….

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

प्रिय, अखिल भारतवर्षषिय श्रीगुर्जरगौड ब्राह्मण समाज बंधुऔ तथा सभी जाती धर्म संप्रदाय, सामाजिक,धार्मिक राजनैतिक, प्रशासनिक समाचार एवं विज्ञापन के लिए सादर आमंत्रित है। अभी हमारे गुर्जरगौड ब्राह्रामण समाज के आऱाधय दैव ,महर्षि गौतम की जयंती पर समस्त गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज व सभी ब्राह्मण समाज द्वारा अपनी व्यवसाय, दूकान, उधोग, व राजनीतिक सभी प्रकार के हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश विज्ञापन देकर सुनहरे अवसर का लाभ उठावे। साथ ही नवरात्रि पर हिंदू, सनातन धर्म प्रेमी बंधुओ सभी सादर आमंत्रित है। अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क छगनलाल भारद्वाज प्रधान सम्पादक गौतम उजाला एवं भारद्वाज टाईम्स पाली (न्यूज चैनल) मो-95090 70217

पाली06 मार्च। श्री महर्षि गौतम जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनायी जाने के लिए छगनलाल भारद्वाज, राधेशयाम पाणेचा, सोहनलाल सिवाल एवंअध्यक्ष कौशल किशोर शर्मा के नेतृत्व मे गौतम वाटिका की सफाई करवाते।

*गृह रक्षा स्वयंसेवकों की नामांकन प्रक्रिया 25 से 27 मार्च तक* पाली, 06 मार्च। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, पाली के अभ्यर्थियों की नामांकन प्रक्रिया 25 मार्च से 27 मार्च 2026 तक परेड ग्राउंड, प्रथम बटालियन आरएसी, मण्डोर रोड, जोधपुर में आयोजित की जाएगी।