पाली, 11 फरवरी। बांगड़ स्टेडियम में बुधवार को नागरिक सुरक्षा के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ और आज अंतिम दिन प्रक्षिक्षण के साथ बोम ब्लास्ट का मॉक ड्रिल अभयास किया गया। अवसर पर उपखंड अधिकारी पाली विमलेंद्र राणावत ने कहा कि आपदा के समय आप देश की वह जिले की समर्पित भाव से सेवा करेंगे वह आपदा से निजात दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि पहलगाम हमले व ऑपरेशन सिंदूर के उपरांत केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार हर जिले में पांच सौ नव स्वयंसेवको का नामांकन किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रक्षिक्षण के लिए जोधपुर व अन्य टीमो ने विभिन प्रकार का प्रशिक्षण दिया जेसे आपदा आगजनी ,बोम ब्लास्ट का डेमो कर हमने सीखा की किस प्रकार इनसे निपटा जाए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार अभ्यास किया व केजुलटी में फर्स्ट एड दिया व घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस से पहुंचाया गया व सफलता पूर्वक इसे किया गया।
इस अवसर पर प्रशासन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ,पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व आपदा राहत कार्यालय ,मेडिकल के कर्मचारी व नागरिक सुरक्षा के जवान मौजूद रहे।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217




