best news portal development company in india

फुटबॉल फॉर स्कूल” के तहत पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर मुख्य नोडल सेंटर* *जेएनवी जोजावर को मिला फीफा फुटबॉल वितरण का जिम्मा,*

SHARE:

पाली, 11 फरवरी। खेल और शिक्षा के क्षेत्र में पाली जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। भारत सरकार के शिक्षा विभाग और विश्व की सबसे बड़ी फुटबॉल संस्था फीफा के संयुक्त अभियान “फुटबॉल फॉर स्कूल” के तहत पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर को पाली जिले का मुख्य नोडल सेंटर बनाया गया है।

इस अभियान के अंतर्गत जिले के विद्यालयों में फुटबॉल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में फुटबॉल का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विद्यालय के प्राचार्य डी.सी. गुप्ता ने मारवाड़ जंक्शन के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर उन्हें विस्तृत जानकारी दी तथा समारोह में भाग लेने के लिए ससम्मान आमंत्रित किया।

प्राचार्य डी.सी. गुप्ता ने बताया कि 13 फरवरी 2026 को विद्यालय परिसर में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मारवाड़ जंक्शन के एसडीएम महावीर सिंह जोधा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा अपने हाथों से फुटबॉल वितरण कर अभियान का शुभारंभ करेंगे।

शारीरिक शिक्षक मोहनलाल बेड़ा ने जानकारी दी कि फीफा द्वारा प्राप्त कुल 3000 फुटबॉल जेएनवी जोजावर को मिल चुकी हैं, जिनका वितरण पूरे पाली जिले में किया जाएगा। वितरण के प्रथम चरण में मारवाड़ जंक्शन ब्लॉक की 25 चयनित विद्यालयों को आमंत्रित किया गया है। प्रत्येक विद्यालय से एक शारीरिक शिक्षक और एक प्रतिभाशाली छात्र इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनेंगे।

विद्यालय प्रशासन ने इसे जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

देश भर की आवाज को मंच देने , शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रव्यापी अभियान छात्रो की गूंज तहत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में “छात्रो की गूंज”संवाद कार्यक्रम आयोजित।

पाली जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा राघवेन्द्र शर्मा का सूसाईट प्रकरण में हत्या का मुकदमा दर्ज करवाने,व उचित जांच व न्याय की गुहार की गई।(छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक)