पाली, 11 फरवरी। श्री निम्बेश्वर महादेव पशु मेला 2026 जिला प्रशासन एवं पशुपालन विभाग द्वारा 13 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक विभिन्न प्रदर्शनीया व अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। जिसका उदघाटन पशुपालन मंन्त्री जोराराम कुमावत करेंगे जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में है।
संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ मनोज पंवार ने बताया कि श्री निम्बेश्वर महादेव पशु मेला का आयोजन 35 वर्षो के बाद गोडवाड़ की पावन धरा एवं अरावली के अंचल में आयोजित होने वाले पशु मेला साण्डेराव सुमेरपुर में होगा जिसके तहत 13 फरवरी को प्रातः 10 बजे श्री निम्बेश्वर महादेव मन्दिर फालना रोड़ साण्डेराव में झण्डारोहण के साथ पशु मेला का उद्घाटन किया जाएगा। 14 फरवरी को सफेद पर्ची, अश्व व उष्ट्र, रस्साकशी, साफा, मुंछ, गोडवाड केसरी, गोडवाड सुन्दरी प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगें। इसी प्रकार 15 फरवरी को मारवाड़ी अश्व प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 16 फरवरी को गाय, भेंस, ऊष्ट्र, भेड एवं बकरी प्रतियोगिता तथा सांय 7 से 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगे। 13 से 17 फरवरी तक पुंगनूर, गिर, कांकरेज, थार एवं संकर नस्ल के श्रेष्ठ नस्लो की प्रदर्शनी भी आयोजित की जायेगी। पशु मेले के अंतिम दिवस 17 फरवरी को पारितोषित वितरण के साथ मेले का समापन होगा।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217




