best news portal development company in india

नाथद्वारा में साहितय मंडल द्वारा देवराज शर्मा ‘देव’को समाजसेवा,कला सेवा “रतन”की मानद उपाधि से विभूषित।से

SHARE:

वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान,
साहित्य मंडल नाथद्वारा ने देवराज शर्मा ‘देव’ को किया समाजसेवा व कलासेवा “रत्न” की मानद् उपाधि से विभूषित
******
पाली। श्रीनाथ जी की नगरी नाथद्वारा में साहित्य मंडल परिवार द्वारा पाटोत्सव ब्रजभाषा समारोह के दो दिवसीय कार्यक्रम में देश प्रदेश के अनेक साहित्यकारों व समाजसेवियों के साथ पाली के 80 वर्षीय समाजसेवी साहित्यकार देवराज शर्मा ‘देव’ को “समाजसेवा व कलासेवा रत्न” की मानद उपाधि से विभूषित किया। महासचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि नाथद्वारा स्थित भगवतीप्रसाद देवपुरा प्रेक्षागार में सचिव श्याम प्रकाश देवपुरा द्वारा गुणानुवाद व प्रशस्ति -गान के साथ मंच पर उपस्थित विद्वतजन ने सिरोपाव, अंगवस्त्र,शॉल, श्रीफल, मुक्ताहार, श्रीनाथजी छवि व मानद् उपाधि से विभूषित किया। पाली के लिए इस गौरव पूर्ण उपलब्धि के लिए संस्था के अध्यक्ष लखपतराज सिंघवी, भंवरलाल लखेरा, दिनेश चंद मेहता, घनश्याम भटनागर, कृष्ण चंद्र जोशी, ओमप्रकाश शर्मा,साहित्य साधना समिति के अध्यक्ष सीताराम जोशी, साहित्य मनीषी पं प्रभुलाल शास्त्री,गीतकार शिवहरि शर्मा,कवि दलपत सिंह राजपुरोहित, विविध संस्थाओं से डॉ एम एस लोढ़ा,पं शम्भु लालू शर्मा,प्रकाश कुमार गौतम, देवीसिंह रावत, अर्जुन सिंह भाटी, श्रीकिशन दायमा, गुरू चरण हेड़ा, छगनलाल सालेचा,सम्पत राज कोठारी, सोहनलाल बिड़ला, ओम प्रकाश सोनी,दलपतमल सिंघवी, गौतमचंद शर्मा,बी के मालेवार , कालूराम भाटी, चंद्रिका शर्मा, दीपक शर्मा, विकास गौतम सहित अनेक समाजसेवियों व साहित्यकारों ने इस उपलब्धि को शहर के लिए गौरव पूर्ण बताते हुए प्रसन्नता जताई।

कैलाश चंद्र शर्मा
महासचिव
वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान, पाली

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

देश भर की आवाज को मंच देने , शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रव्यापी अभियान छात्रो की गूंज तहत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में “छात्रो की गूंज”संवाद कार्यक्रम आयोजित।

पाली जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा राघवेन्द्र शर्मा का सूसाईट प्रकरण में हत्या का मुकदमा दर्ज करवाने,व उचित जांच व न्याय की गुहार की गई।(छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक)