best news portal development company in india

मंडल स्तरीय दिव्यांग स्काउट प्रशिक्षण शिविर संपन्न* *दिव्यांग स्काउट को राज्यपाल अवार्ड प्राप्त होने पर किया सम्मानित*

SHARE:

*मंडल स्तरीय दिव्यांग स्काउट प्रशिक्षण शिविर संपन्न*

*दिव्यांग स्काउट को राज्यपाल अवार्ड प्राप्त होने पर किया सम्मानित*

पाली, 03 फरवरी। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड मंडल मुख्यालय जोधपुर के तत्वावधान में जिला मुख्यालय पाली द्वारा महावीर मूक बधिर विद्यालय, सिरियारी में पांच दिवसीय दिव्यांग स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आज संपन्न हुआ,

शिविर में आज स्काउट को अतिथियों द्वारा प्राप्त होने वाली नि:शुल्क गणवेश का वितरण किया गया, गणवेश पाकर स्काउट के चेहरे खिल उठे,

सी ओ स्काउट गोविन्द मीना ने बताया पांच दिवसीय शिविर में 54 स्काउट द्वारा प्रवेश से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सोपान स्काउट पाठ्यक्रम से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार के विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त किया,
गौरतलब हैं कि महावीर मूक बधिर विद्यालय सिरियारी के दिव्यांग स्काउट को गत वर्ष 05 स्काउट को राज्यपाल अवार्ड प्राप्त हुआ जबकि इस वर्ष 04 स्काउट ने राज्यपाल अवार्ड परीक्षा पास की है जिनको 11 फरवरी को राज्यपाल अवार्ड प्रमाण पत्र प्राप्त होगा| राज्यपाल अवार्ड प्राप्त करने वाले स्काउट को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया|

शिविर में ध्वज लगाना, ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक सहायता, गांठे लगाना, एवं अन्य विभिन्न विषयों का पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण प्राप्त किया,

स्काउट यूनिट लीडर सुरेश कुमार के निर्देशन में स्काउट ने प्रार्थना, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, राष्ट्रगीत आदि गायन का प्रशिक्षण प्रदान किया| बतौर प्रशिक्षक, मदन मेवाड़ा, पप्पू लाल, गणपत लाल सोनी आदि द्वारा सेवाएं प्रदान की गई|

समापन समारोह में जिला प्रशिक्षण आयुक्त प्रकाश चंद्र सिंघाड़िया, सी ओ स्काउट गोविन्द मीना, सी ओ गाइड डिंपल दवे, सचिव स्थानीय संघ कंटालिया चुन्नी लाल चौहान, वरिष्ठ स्काउटर गणपत लाल सोनी, व्यवस्थापक ममता मेवाड़ा, मदन मेवाड़ा आदि उपस्थित रहे|

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

पाली जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा राघवेन्द्र शर्मा का सूसाईट प्रकरण में हत्या का मुकदमा दर्ज करवाने,व उचित जांच व न्याय की गुहार की गई।(छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक)