*’गिरदावर सर्किलों पर ग्राम उत्थान शिविर 5 फरवरी से 9 फरवरी तक आयोजित’ होगें*
पाली, 03 फरवरी। राज्य सरकार की पहल पर किसानों एवं ग्रामीण जनों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन जिले में किया जा रहा है। इसके तहत 5 फरवरी से 9 फरवरी को पुनः शिविरों का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक शिविर संचालित किए जाएंगे।
5 फरवरी को पाली के भावरी में ,रोहट के झीतड़ा में, मा. जंक्शन के राणावास व गुडा रामसिंह में, सोजत के सुरायता व अटपड़ा में, देसूरी के नाडोल में, रानी के खिंवाड़ा मे, बाली के बड़ा में ,सुमेरपुर के सुमेरपुर में शिविर आयोजित किये जायेगे।
इसी प्रकार 6 फरवरी को पाली के मण्डली में, रोहट के ढाबर में, सोजत के चण्डावल व गुड़ा बींजा में, मा. जंक्शन के सिरियारी व माण्डा में, देसूरी के दादाई में, रानी के बीजोवा में, बाली के बीसलपुर में, सुमेरपुर के बाकली में, शिविर आयोजित किये जायेगे।
7 फरवरी को पाली के गुडा एन्दला में, रोहट के बिठू में, सोजत के बगडी में, मा. जंक्शन के बांता में, रानी के खौड़ में, बाली के मुंडारा में, सुमेरपुर के कोसेलाव में, शिविर आयोजित किये जायेगे।
8 फरवरी को पाली के बोमादडा में, सोजत के सोजत रोड में, मा. जंक्शन के आउवा में, बाली के मोखमपुरा में, सुमेरपुर के पावा में, शिविर आयोजित किये जायेगे।
9 फरवरी को पाली के खेरवा में, सोजत के गुडा कलां में, मा. जंक्शन के बाडसा व मा. जंक्शन में, बाली के खुडाला व बाली में, सुमेरपुर के ढोला में, शिविर आयोजित किये जायेगे।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217




