best news portal development company in india

दिव्यांग स्काउट्स ने रैली निकालकर दिया नशामुक्ति का संदेश* *मंडल स्तरीय दिव्यांग स्काउट प्रशिक्षण शिविर में 50 स्काउट्स की सहभागिता*

SHARE:

*दिव्यांग स्काउट्स ने रैली निकालकर दिया नशामुक्ति का संदेश*

*मंडल स्तरीय दिव्यांग स्काउट प्रशिक्षण शिविर में 50 स्काउट्स की सहभागिता*

पाली, 2 फरवरी। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड मंडल मुख्यालय जोधपुर के तत्वावधान में जिला मुख्यालय पाली द्वारा महावीर मूक बधिर संस्थान, सिरियारी में आयोजित पाँच दिवसीय मंडल स्तरीय दिव्यांग स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है।

जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) गोविन्द मीणा ने बताया कि शिविर में कुल 50 दिव्यांग स्काउट्स सहभागिता कर रहे हैं। शिविर के दौरान स्काउट्स को प्रवेश, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सोपान स्काउट पाठ्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण में ध्वज लगाना, ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक सहायता, गांठें लगाना सहित स्काउटिंग से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियाँ सम्मिलित हैं। प्रशिक्षण कार्य स्काउट यूनिट लीडर सुरेश कुमार, मदन मेवाड़ा एवं अन्य प्रशिक्षकों द्वारा किया जा रहा है।

जिला संगठन आयुक्त (गाइड) डिंपल दवे ने बताया कि शिविर के अंतर्गत आज दिव्यांग स्काउट्स द्वारा ग्राम में नशामुक्ति रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से स्काउट्स ने आमजन को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया तथा समाज में नशामुक्ति का प्रभावी संदेश दिया।

उन्होंने बताया कि यह पाँच दिवसीय दिव्यांग स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन कल किया जाएगा।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

पाली जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा राघवेन्द्र शर्मा का सूसाईट प्रकरण में हत्या का मुकदमा दर्ज करवाने,व उचित जांच व न्याय की गुहार की गई।(छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक)