वाल्मिकी समाज में हर्ष की लहर।
उत्कृष्ट सेवाओं के लिये सुनीता जावा बागड़ स्टेडियम में सम्मानित
पाली। पाली की वाल्मिकी समाज की सुनीता जावा को 77 वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में योग्यता प्रमाण पत्र से सम्मानित किये जाने पर वाल्मिकी समाज में हर्ष की लहर है।
सुनीता जावा जो कि नगर निगम, पाली में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं, को संस्थापन, पेंशन और जीपीएफ सम्बंधी कार्यों एवं विशेष सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने के फलस्वरूप जिला प्रशासन द्वारों 77वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को बांगड स्टेडियम में आयोजित समारोह में माननीय पशुपालन एवं देवस्थान विभाग मंत्री श्री जोराराम कुमावत एवं जिला कलेक्टर, पाली श्री लक्ष्मीनारायण मंत्री के द्वारा योग्यता प्रमाण पत्र से पुरूस्कृत कर सम्मानित किया गया हैं। इस अवसर पर पूर्व पार्षद गणपत मेघवाल, पत्रकार रामलाल चौहान सहित वाल्मिकी समाज के द्वारका प्रसाद जावा, दिलीप जावा, मनीष जावा, देवाराम ढंजा, राजेश आदिवाल, मूलचंद आदिवाल, कानाराम रल, विक्रम रल. मांगीलाल बिरावत, लक्ष्मण ढंजा, भौजूमल आदिवाल, भूपेन्द्र जमादार, अशोक चनाल, गोपाल चनाल, राकेश कण्डारा, विनोद बिजवान, मोतीलाल आदिवाल, चरणदास आदिवाल, अर्जुन जावा आदि ने हर्ष व्यक्त किया। रामलाल चौहान ने बताया की शीघ्र ही सुनीता का नागरिक अभिनन्दन किया जायेगा।
रामलाल चौहान एवं समस्त वाल्मिकी समाज, पाली
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217




