best news portal development company in india

*16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में पाली जिले के 5 एसआईआर वॉलंटियर्स होंगे सम्मानित*

SHARE:

 

पाली, 24 जनवरी। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2026 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में पाली जिले के 5 एसआईआर वॉलंटियर्स को जयपुर में सम्मानित किया जाएगा। संभागीय आयुक्त, जोधपुर के निर्देशानुसार प्रत्येक संभाग से 50 एसआईआर वॉलंटियर्स को सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया है, जिसमें पाली जिले से चयनित 5 वॉलंटियर्स राज्य स्तरीय समारोह में भाग लेकर सम्मान प्राप्त करेंगे।

पाली जिले से चयनित एसआईआर वॉलंटियर्स में सोजत विधानसभा क्षेत्र से दुर्गाराम, पाली विधानसभा क्षेत्र से सुनील पंचोली, मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र से नरेश जीनगर, बाली विधानसभा क्षेत्र से कैलाशकुमार तथा सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र से किरण पंवार शामिल हैं। इन सभी वॉलंटियर्स को मतदाता सूची शुद्धिकरण एवं निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें