best news portal development company in india

हिमालय वुडबैज शिविर हेतु पाली जिले के 24 यूनिट लीडर चयनित* *राजस्थान के 138 में से सर्वाधिक 24 सहभागिता पाली से* *पुष्कर घाटी, अजमेर में 1 से 7 फरवरी तक होगा आयोजन*

SHARE:

*हिमालय वुडबैज शिविर हेतु पाली जिले के 24 यूनिट लीडर चयनित*
*राजस्थान के 138 में से सर्वाधिक 24 सहभागिता पाली से*
*पुष्कर घाटी, अजमेर में 1 से 7 फरवरी तक होगा आयोजन*

पाली, 24 जनवरी। भारत स्काउट एवं गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली के तत्वावधान में 1 फरवरी से 7 फरवरी 2026 तक पुष्कर घाटी, अजमेर में आयोजित होने वाले हिमालय वुडबैज प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए पाली जिले से 24 यूनिट लीडरों का चयन किया गया है। इस शिविर के लिए संपूर्ण राजस्थान से 138 यूनिट लीडरों का चयन राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा किया गया है, जिनमें 63 महिलाएं एवं 75 पुरुष शामिल हैं। इनमें से स्काउट विभाग के 75 चयनित लीडरों में से 16 तथा गाइड विभाग के 63 चयनित लीडरों में से 8 यूनिट लीडर पाली जिले से सहभागिता करेंगे, जो प्रदेश के किसी भी जिले से सर्वाधिक संख्या है।

सीओ स्काउट गोविंद मीणा ने बताया कि मंडल प्रशिक्षण केंद्र पुष्कर घाटी, अजमेर में आयोजित होने वाला यह शिविर स्काउट एवं गाइड संगठन का सर्वाेच्च प्रशिक्षण कार्यक्रम माना जाता है। वहीं सीओ गाइड डिंपल दवे ने बताया कि पाली जिले से सर्वाधिक संख्या में यूनिट लीडरों का चयन होना जिले के लिए गर्व का विषय है। इससे जिले में आयोजित होने वाले स्काउट-गाइड शिविरों में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा भविष्य में राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने वाले स्काउट-गाइड्स की संख्या में वृद्धि होगी।

इस प्रतिष्ठित प्रशिक्षण शिविर के लिए स्काउट विभाग से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खुडाला के कलाराम सोलंकी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गिराली के लक्ष्मण लाल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निंबाड़ा के कालीचरण सिंह, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दादाई के लकमाराम चौधरी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुदनी के बाबूलाल, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय हेमावास के वजाराम राणा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सापुनी के बस्तीराम, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोखरा के शंकरलाल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुंदोज के बालवीर पारगी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अंबेडकर कॉलोनी गुंदोज के पोलाराम परिहरिया, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुड़ा बिच्छू के गोपाल सिंह पवार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबर के दीपेंद्र प्रताप सिंह, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मालवा के इम्तियाज खान, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिराठिया कलां के बगदाराम सेन, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बख्तावरपुरा के विष्णु कुमार वर्मा एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसरलाई के अविनाश राजपुरोहित का चयन किया गया है। इसी प्रकार गाइड विभाग से राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय दलपतगढ़ की भगवती कंसारा, के.एस. लोढ़ा पब्लिक स्कूल फालना की पूजा जोशी, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय दुदिया की रामदेई एवं सुनील कुमारी, भारतीय बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय पाली की पार्वती मीणा, टैगोर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल तखतगढ़ की विश्वा कुमारी, गायत्री विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिजोबा की खुशबू तथा एस.एम.बी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल रानी की सुमित्रा को चयनित किया गया है।

गौरतलब है कि गत वर्ष भी प्रदेश में सर्वाधिक सहभागिता पाली जिले से रही थी, जिसमें 9 यूनिट लीडरों ने हिमालय वुडबैज योग्यता प्राप्त की थी। इसी शिविर में 82 वर्ष की आयु में तारा चंद जैन द्वारा सहभागिता कर सफलता प्राप्त करते हुए एक प्रेरणादायी कीर्तिमान स्थापित किया गया था।

हिमालय वुडबैज शिविर में सहभागिता हेतु यूनिट लीडर को विद्यालय स्तर पर स्काउट-गाइड यूनिट का संचालन करते हुए 7 दिवसीय आवासीय बेसिक कोर्स एवं उसके पश्चात 7 दिवसीय एडवांस कोर्स पूर्ण करना होता है। एडवांस कोर्स के उपरांत राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अंतर्गत परियोजना एवं असाइनमेंट पूर्ण करने के बाद चयन प्रक्रिया के माध्यम से इस प्रशिक्षण शिविर में सहभागिता का अवसर प्रदान किया जाता है।

पाली जिले से प्रदेश में सर्वाधिक संख्या में यूनिट लीडरों के चयनित होने पर जिला प्रशिक्षण आयुक्त प्रकाशचंद्र सिंघाड़िया एवं लीला जैन ने चयनित लीडरों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें