*घुमंतु समुदाय के लिए 23 व 30 जनवरी को सहायता शिविर आयोजित होंगे*
पाली, 22 जनवरी। जिला कलक्टर पाली के निर्देशों अनुपालना में घुमंतु समुदाय (विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु) परिवारों के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे चुनाव पहचान पत्र, आधार कार्ड, जनआधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि बनाए जाने तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से लाभान्वित किए जाने के लिए नगर निगम क्षेत्र में “विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु सहायता शिविर” का आयोजन 23 जनवरी एवं 30 जनवरी को नगर निगम सभागार, पाली में किया जाएगा। यह जानकारी निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने दी उन्होंने बताया कि उक्त शिविर वार्ड संख्या 01 से 65 तक के पात्र परिवारों के लिए आयोजित किए जाएंगे।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217



