best news portal development company in india

राजकीय विधि महाविद्यालय में नई किरण नशा मुक्ति अभियान के तहत विशेष व्याख्यान आयोजित*

SHARE:

पाली, 19 जनवरी। राजकीय विधि महाविद्यालय, प्राचार्य डॉ. तपन पुरोहित की अध्यक्षता में नई किरण नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि समाजसेवी हरीश ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि योग-साधना एवं ध्यान पद्धतियां नशे से दूर रहने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक संतुलन बनाए रखने और सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।

अन्य वक्ता प्रमोद ने जैन विद्या के सिद्धांतों को परिभाषित करते हुए व्यसन एवं कुव्यसन के प्रभावों तथा उनके प्रबंधन पर प्रकाश डाला। उन्होंने आत्मसंयम और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया।

प्राचार्य डॉ. तपन पुरोहित ने सुप्रीम कोर्ट के लैंडमार्क निर्णयों के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए व्यक्तित्व विकास में मानसिक स्वास्थ्य की भूमिका पर विस्तार से व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक सशक्तिकरण एवं आत्मविकास की दिशा में जागरूक किया।

इसी क्रम में नशा मुक्ति योजना केन्द्र के प्रभारी सहायक आचार्य डॉ. आरिफ मोयल ने मंच संचालन करते हुए नशे के कारणों, दुष्प्रभावों एवं उनके निदान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सहायक आचार्य डॉ. नेमीचंद ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक आचार्य कीर्तिपाल सिंह काबावत एवं स्वेच्छा यादव सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें