best news portal development company in india

पाली शहर की ज्वलंत जनसमस्या सीवरेज लाइन के स्थायी समाधान एवं पीने के गंदे पानी से निजात दिलाने हेतु पाली शहर में बिछाई गई सीवरेज लाइन में व्याप्त गंभीर तकनीकी खामियों के कारण शहर के अधिकांश क्षेत्रों में सीवरेज चेंबर निरंतर ओवरफ्लो हो रहे हैं। कई स्थानों पर सीवरेज लाइन के चेंबरों में अवरोध उत्पन्न होने से सीवर का गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे चारों ओर गंदगी व्याप्त है एवं आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गत लगभग चार याह से सीवरेज संबंधी समस्याएं अत्यधिक बढ़ गई हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सीवर ओवरफ्लो की स्थिति बनी हुई है। विशेष रूप से वार्ड संख्या 36 एवं 38 में पीने के पानी में गंदे पानी की मिलावट की गंभीर शिकायतें भी प्राप्त हो रही है, जो आमजन के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक सिद्ध हो सकती हैं। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बावजूद भी सीवरेज समस्या का त्वरित एवं स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। एलएंडटी (L&T) एवं आरयूआईडीपी (RUIDP) द्वारा भी इन समस्याओं का प्रभावी एवं स्थायी निराकरण नहीं किया जा रहा है, जिससे नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है। अतः आपसे निवेदन है कि पाली शहर के बजरंग बाड़ी, टैगोर नगर, मरुधर नगर, गायत्री नगर, वार्ड संख्या 36 व 38, वार्ड संख्या 23, नवलखा रोड, प्यारा चौक, रांगनिया मोहल्ला, सिपाहियों के बास, चारणिया का बास, गुरलाई मार्ग, शेखों की ढाणी, केशव नगर, रामदेव रोड, नया गांव, महाराणा प्रताप नगर, सुभाष नगर, इंद्रा कॉलोनी, बाबा रामदेव कॉलोनी, आशापुरा नगर, बापू नगर सहित पाली शहर के समस्त प्रभावित क्षेत्रों में सीवरेज लाइन की समस्या का शीघ्र, प्रभावी एवं स्थायी समाधान करवाने की कृपा

SHARE:

पाली शहर की ज्वलंत जनसमस्या सीवरेज लाइन के स्थायी समाधान एवं पीने के गंदे पानी से निजात दिलाने हेतु

पाली शहर में बिछाई गई सीवरेज लाइन में व्याप्त गंभीर तकनीकी खामियों के कारण शहर के अधिकांश क्षेत्रों में सीवरेज चेंबर निरंतर ओवरफ्लो हो रहे हैं। कई स्थानों पर सीवरेज लाइन के चेंबरों में अवरोध उत्पन्न होने से सीवर का गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे चारों ओर गंदगी व्याप्त है एवं आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गत लगभग चार याह से सीवरेज संबंधी समस्याएं अत्यधिक बढ़ गई हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सीवर ओवरफ्लो की स्थिति बनी हुई है। विशेष रूप से वार्ड संख्या 36 एवं 38 में पीने के पानी में गंदे पानी की मिलावट की गंभीर शिकायतें भी प्राप्त हो रही है, जो आमजन के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक सिद्ध हो सकती हैं। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बावजूद भी सीवरेज समस्या का त्वरित एवं स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। एलएंडटी (L&T) एवं आरयूआईडीपी (RUIDP) द्वारा भी इन समस्याओं का प्रभावी एवं स्थायी निराकरण नहीं किया जा रहा है, जिससे नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है।

अतः आपसे निवेदन है कि पाली शहर के बजरंग बाड़ी, टैगोर नगर, मरुधर नगर, गायत्री नगर, वार्ड संख्या 36 व 38, वार्ड संख्या 23, नवलखा रोड, प्यारा चौक, रांगनिया मोहल्ला, सिपाहियों के बास, चारणिया का बास, गुरलाई मार्ग, शेखों की ढाणी, केशव नगर, रामदेव रोड, नया गांव, महाराणा प्रताप नगर, सुभाष नगर, इंद्रा कॉलोनी, बाबा रामदेव कॉलोनी, आशापुरा नगर, बापू नगर सहित पाली शहर के समस्त प्रभावित क्षेत्रों में सीवरेज लाइन की समस्या का शीघ्र, प्रभावी एवं स्थायी समाधान करवाने की कृपा

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें