best news portal development company in india

राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार नायक का पाली दौरा, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता*

SHARE:

*राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार नायक का पाली दौरा, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता*

पाली, 3 जनवरी। राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार नायक ने आज शनिवार को पाली में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान जनप्रतिनिधि राकेश पंवार व अन्य समाज के लोगों से मुलाकात की गई, जहां पंवार द्वारा माला व साफा पहनाकर अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

इसके पश्चात सब्ज़ी मंडी स्थित सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर राजेन्द्र कुमार नायक ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

दोपहर में आयोग अध्यक्ष राकेश पंवार के साथ बागड़ कॉलेज पहुँचे, जहाँ भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। कॉलेज प्राचार्य द्वारा आयोग अध्यक्ष एवं राकेश पंवार का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद आयोग अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

इसके उपरांत सासी बस्ती में लोगों से मुलाकात की । समाजसेवी चीकू सासी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने अनूजा लोन, पानी निकासी, सीवरेज सहित कई समस्याएँ आयोग अध्यक्ष के समक्ष रखीं, जिन्हें गंभीरता से सुना गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि राकेश पंवार ने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही सर्वोदय नगर में समाज द्वारा राकेश बोहरा, मनीष तिलक एवं रामलाल द्वारा आयोग अध्यक्ष नायक का स्वागत किया गया।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

निंबाज श्रीमति बिदामी देवी धर्मपत्नी स्व श्री मदन लाल जी पंचारिया का आकस्मिक निधन। तथा शौकाकुल पंचारिया परिवार छगनलाल भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतवर्षिय श्री छगनलाल भारद्वाज,पाली की से शोक संवेदना।