best news portal development company in india

अब मतदाता सूची में नाम की जांच होगी और भी आसान* *1950 पर एस एम एस करके मतदाता खोज सकेंगे अपना नाम*

SHARE:

*अब मतदाता सूची में नाम की जांच होगी और भी आसान*
*1950 पर एस एम एस करके मतदाता खोज सकेंगे अपना नाम*

पाली 3 जनवरी। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद जो मतदाता अपनी स्थिति को लेकर अनिश्चितता महसूस कर रहे है उनके लिए निर्वाचन विभाग की ओर से एस एम एस सुविधा शुरू की गई जिस पर वे मैसेज के माध्यम से अपना नाम खोज सकेंगे
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि निर्वाचन विभाग की ओर से शुरू की गई इस व्यवस्था के कोई भी मतदाता सामान्य मोबाइल के जरिए अपने नाम की स्थिति जान सकता है।
उन्होंने बताया कि मतदाता को अपने मोबाइल से 1950 पर एस एम एस भेजना होगा।उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के तहत निर्वाचन क्षेत्र के कई नए मतदान केंद्र बनाए गए है जिसमें मतदाता क्रमांक ओर मतदान केंद्र में परिवर्तन हुआ है।एस एम एस सेवा में मतदाता सरल त्वरित और सुलभ रूप से प्रारूप मतदाता सूची में अपनी स्थिति जान पाएंगे।यह पहल भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पारदर्शिता और सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है
ऐसे करे मैसेज – निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राणावत ने बताया कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए मतदाता की अपने मोबाइल से इनबॉक्स में इसीआई फिर स्पेस देकर अपना ईपिक नंबर डालना होगा फिर उसे 1950 पर सेंड करना होगा।इसके बाद मतदाता को मोबाइल पर उसकी संपूर्ण जानकारी एस एम एस के माध्यम से आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

निंबाज श्रीमति बिदामी देवी धर्मपत्नी स्व श्री मदन लाल जी पंचारिया का आकस्मिक निधन। तथा शौकाकुल पंचारिया परिवार छगनलाल भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतवर्षिय श्री छगनलाल भारद्वाज,पाली की से शोक संवेदना।