best news portal development company in india

सुमेरपुर के चार गाँवो मे पहुँची विकास रथ यात्रा। स्थान, हमारा राजस्थान’ विकास रथ* पाली, 19 दिसम्बर। राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 200 विधानसभा क्षेत्रों में राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए शुरू हुए विकास रथ गुरुवार को पाली जिले की सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गावों में पहुँचे। इन विकास रथों का स्वागत स्थानीय विधायक व पशुपालन एवं गोपालन विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गांव पावा, बंसत, खिमाडा, कोसेलाव में विकास रथ के पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह रथ नगरीय क्षेत्रों के साथ दूरस्थ गांवों तक जाकर राज्य सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और जन कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचा रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने गत दो वर्षों में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिनकी जानकारी यह रथ आमजन तक पहुंचा रहे हैं। इन रथों पर एक सुझाव पेटिका भी लगाई गई है, जिसमें आम नागरिक ‘विकसित राजस्थान’ के लिए अपने सुझाव डाल रहे है। इन सुझावों को अगले बजट में समाहित किया जाएगा। इसी क्रम में ग्राम पंचायत कोसेलाव में आयोजित विकास रथ कार्यक्रम का अवलोकन कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने किया। उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों को पेंशन, बीमा एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन एवं समस्याओं के समाधान की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। श्री कुमावत ने कहा कि पशुपालकों को पशु बीमा योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल रहा है तथा उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने बीते दो वर्षों में अनेक युवाओं को सरकारी नौकरियाँ प्रदान की हैं तथा विभिन्न गावों में व्यापक विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि सरकार की यह निरंतर कोशिश है कि विकास की योजनाएँ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे । ————

SHARE:

द*सुमेरपुर के चार गावों में पहुंचे ‘बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान’ विकास रथ*

पाली, 19 दिसम्बर। राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 200 विधानसभा क्षेत्रों में राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए शुरू हुए विकास रथ गुरुवार को पाली जिले की सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गावों में पहुँचे। इन विकास रथों का स्वागत स्थानीय विधायक व पशुपालन एवं गोपालन विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने की।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गांव पावा, बंसत, खिमाडा, कोसेलाव में विकास रथ के पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह रथ नगरीय क्षेत्रों के साथ दूरस्थ गांवों तक जाकर राज्य सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और जन कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचा रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने गत दो वर्षों में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिनकी जानकारी यह रथ आमजन तक पहुंचा रहे हैं। इन रथों पर एक सुझाव पेटिका भी लगाई गई है, जिसमें आम नागरिक ‘विकसित राजस्थान’ के लिए अपने सुझाव डाल रहे है। इन सुझावों को अगले बजट में समाहित किया जाएगा।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत कोसेलाव में आयोजित विकास रथ कार्यक्रम का अवलोकन कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने किया। उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों को पेंशन, बीमा एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन एवं समस्याओं के समाधान की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है।
श्री कुमावत ने कहा कि पशुपालकों को पशु बीमा योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल रहा है तथा उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने बीते दो वर्षों में अनेक युवाओं को सरकारी नौकरियाँ प्रदान की हैं तथा विभिन्न गावों में व्यापक विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि सरकार की यह निरंतर कोशिश है कि विकास की योजनाएँ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे ।
————

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें