best news portal development company in india

पाली पंचायत समिति की 23 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 170 प्रत्याशी मैदान में भांवरी में रीना कुमारी निर्विरोध निर्वाचित, नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ

SHARE:

पाली पंचायत समिति की 23 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 170 प्रत्याशी मैदान में
भांवरी में रीना कुमारी निर्विरोध निर्वाचित, नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ

पाली 29 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत पाली पंचायत समिति क्षेत्र में द्वितीय चरण के चुनाव शुक्रवार को आयोजित होंगे। सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए होने वाले मतदान को लेकर निर्वाचन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भांवरी ग्राम पंचायत में रीना कुमारी के निर्विरोध सरपंच निर्वाचित होने के बाद अब शेष 23 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 170 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही विभिन्न ग्राम पंचायतों में चुनावी मुकाबले की तस्वीर स्पष्ट हो गई है।
रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि पाली पंचायत समिति क्षेत्र की कुल 24 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए चुनाव करवाए जाने हैं। इनमें भांवरी ग्राम पंचायत से रीना कुमारी निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हो चुकी हैं। इसके बाद शेष 23 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति स्पष्ट हो गई है। इन ग्राम पंचायतों में कुल 170 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
मनिहारी और सोनाई मांजी में सबसे अधिक प्रत्याशी -निर्वाचन विभाग के अनुसार सरपंच पद के लिए मनिहारी एवं सोनाई मांजी ग्राम पंचायत में सर्वाधिक 12-12 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं बोमादड़ा और गुड़ा एंदला में 11-11 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। दयालपुरा और सोडावास में 10-10 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बाणियावास एवं गुन्दोज में 9-9 प्रत्याशी मैदान में हैं। दूसरी ओर सांपा ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए सबसे कम दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।
किस ग्राम पंचायत में कितने प्रत्याशी -रिटर्निंग अधिकारी राणावत के अनुसार ग्राम पंचायत वडेरावास में 4, बाणियावास में 9, भांगेसर में 7, बोमादड़ा में 11, दयालपुरा में 10, डेण्डा में 6, डिंगाई में 6, डिरी में 6, गिरादड़ा जागीर में 6, गुड़ा एंदला में 11, गुन्दोज में 9, गुरड़ाई में 4, हेमावास में 7, खैरवा में 6, कूरना में 6, लाम्बिया में 7, मनिहारी में 12, रूपावास में 5, साकदड़ा में 7, सांपा में 2, सोडावास में 10, सोनाई मांजी में 12 तथा टेवाली में 7 प्रत्याशी सरपंच पद के लिए चुनाव मैदान में हैं।
निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए तैयारियां पूर्ण -निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। मतदान दलों की व्यवस्थाओं सहित निर्वाचन संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। अब संबंधित ग्राम पंचायतों में प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला होगा। ग्रामीण मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर गांव की सरकार चुनेंगे।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

दिपावली पर्व पर आप सभी देशवासियों को छगन लाल भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा पाली राजस्थान की और से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभ मंगल कामनाएं।