best news portal development company in india

146 ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच और सरपंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरूवार को* सुबह 8 से 11 बजे तक जमा होंगे नामांकन पत्र, 11.30 बजे होगी संवीक्षा; नाम वापसी के बाद आवंटित

SHARE:

*146 ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच और सरपंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरूवार को*

सुबह 8 से 11 बजे तक जमा होंगे नामांकन पत्र, 11.30 बजे होगी संवीक्षा; नाम वापसी के बाद आवंटित होंगे चुनाव चिन्ह

पाली 28 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत पाली जिले की चार पंचायत समितियों में द्वितीय चरण के अंतर्गत वार्ड पंच एवं सरपंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू होगी। निर्वाचन विभाग ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतों में चुनावी गतिविधियां तेज हो जाएंगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग सिंह ने बताया कि द्वितीय चरण के चुनाव के लिए जिले की 146 ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच एवं सरपंच पदों के लिए 533 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचन विभाग की ओर से नामांकन से लेकर संवीक्षा, नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन तक की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न करवाई जाएगी।
सुबह 8 से 11 बजे तक लिए जाएंगे नामांकन-उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वार्ड पंच एवं सरपंच पदों के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थी गुरुवार सुबह 8 बजे से 11 बजे तक अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। निर्धारित समयावधि समाप्त होने के बाद सुबह 11.30 बजे से प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। इस दौरान नामांकन पत्रों की जांच कर उनकी वैधता निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुनिश्चित की जाएगी।
दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी का अवसर -नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को नाम वापस लेने का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए दोपहर 2 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात चुनाव मैदान में शेष रहने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके साथ ही चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

दिपावली पर्व पर आप सभी देशवासियों को छगन लाल भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा पाली राजस्थान की और से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभ मंगल कामनाएं।