*बांगड़ स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
*’मानसिक स्वास्थ्य माह’ के तहत विद्यार्थियों को मिले तनाव प्रबंधन और एकाग्रता बढ़ाने के व्यावहारिक टिप्स*



पाली,10 अक्टूबर 2026/
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 10 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘मानसिक स्वास्थ्य माह’ के समापन पर शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बांगड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय पाली में एक विशेष मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि चिकित्सा विभाग की ओर से राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 10 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘मानसिक स्वास्थ्य माह’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक तंदुरुस्ती के प्रति जागरूक करना और परीक्षा व दैनिक जीवन के तनाव से निपटने के तौर-तरीके सिखाना रहा। मानसिक स्वास्थ्य का महत्व कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के व्याख्याता दिलीप गहलोत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जीवन में सकारात्मक सोच और आत्म-संवाद मानसिक मजबूती की नींव हैं। बांगड़ स्कूल के प्रधानाचार्य बसंत कुमार परिहार ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि “जिस तरह हम शारीरिक तंदुरुस्ती का ध्यान रखते हैं, उसी तरह मानसिक स्वास्थ्य भी हमारे समग्र विकास के लिए अनिवार्य है।” उन्होंने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि तनाव प्रबंधन में पढ़ाई के दबाव को हावी न होने दें और नियमित दिनचर्या का पालन करें। डिजिटल डिटॉक्स में मोबाइल फोन के अत्यधिक और व्यर्थ उपयोग से दूरी बनाएं। संवाद में किसी भी समस्या या मानसिक तनाव की स्थिति में चुप रहने के बजाय अभिभावकों और शिक्षकों से खुलकर बात साझा करें।
जिज्ञासाओं का हुआ समाधान
कार्यक्रम के अंत में एक संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने एकाग्रता, पढ़ाई के दबाव और तनाव प्रबंधन से जुड़े कई सवाल पूछे। उपस्थित वक्ताओं ने सरल व व्यावहारिक उदाहरणों के साथ विद्यार्थियों के सभी प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


