पाली।(छगन लाल भारद्वाज, प्रधान संपादक)
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस जागरूकता कार्यक्रम :-
माननीय राजस्थान राज्य विधिक 
सेवा प्राधिकरण,जयपुर के निर्देशानुसार श्री विक्रम सिंह भाटी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश)पाली के तथावधान में अपनी दुनिया मानसिक विमन्दित विशेष विद्यालय मंडिया रोड पाली मे आयोजित हुआ।
इस शिविर मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली से हेड पीएलवी मांगीलाल तंवर ने बताया कि नालसा मानसिक बीमारी और बौद्धिक दिव्यांगता से ग्रस्त व्यक्तियों के लिए विधिक सेवा योजना (2024) के तहत उनके कानूनी अधिकारों और निशुल्क विधिक सहायता के बारे में लोगों को जागरूक करता है।प्रत्येक वर्ष 10 अक्टूबर को मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है,यह पहली बार 1992 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य संघ की पहल पर मनाया गया था, जो एक वैश्विक मानसिक स्वास्थ्य संगठन है। इस शिविर मे नालसा हेल्पलाइन 15100,पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011,मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम 2017,राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य योजना, निःशुल्क विधिक सहायता, बालविवाह आदि कि जानकारी प्रदान कि तथा शिविर दिव्यांग पेंशन के लिए UDID निःशक्तता प्रमाण पत्र बनवाने हेतू भी प्रेरित किया गया।
उक्त शिविर मे विद्यालय संस्था प्रधान ऐशवर्या तथा स्टाफ कुलदीप तंवर ,सुनीता, अशोक विवेक, दिनेश, राजेश नीतूकवर तथा विधार्थियो ने शिविर मे भाग लिया।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


