कूरना, भांवरी और डेंडा को मिली विकास की सौगाते
– मंत्री कुमावत ने कहा : विकास की कोई कमी नहीं आने देंगे
-भाजपा सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध





पाली। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री तथा स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर का सघन दौरा कर ग्रामीण इलाकों को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी है। मंत्री कुमावत ने सुमेरपुर क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हुए विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास और भूमि पूजन किया। मंत्री कुमावत के दौरे की शुरुआत ग्राम पंचायत कूरना से हुई] जहां उन्होंने विधायक मद से नवनिर्मित विभिन्न जनोपयोगी कार्यों का फीता काटकर लोकार्पण किया। कूरना के ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड में विधायक मद से विशेष रूप से निर्मित नए कमरे का लोकार्पण किया गया , जिससे समिति के प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आएगी।
विधायक मद से संवर रहे सरकारी स्कूल
कूरना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और इसी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले गाँव गिरवर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रार्थना स्थलों पर विधायक मद से भव्य टीन शेड का निर्माण करवाया गया है। मंत्री कुमावत ने इन दोनों ही स्कूलों में टीन शेड का लोकार्पण कर इन्हें छात्र-छात्राओं को समर्पित किया, जिससे अब विद्यार्थियों को तेज धूप और बारिश के मौसम में प्रार्थना करने में सहूलियत होगी।
भांवरी में विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण
इसके बाद कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ग्राम पंचायत भांवरी पहुँचे। भांवरी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मंत्री कुमावत ने गाँव में बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने के लिए अनेक नए विकास कार्यों का भूमि पूजन (शिलान्यास) किया और बनकर तैयार हो चुके कार्यों की पट्टिकाओं का अनावरण कर उन्हें जनता को सौंपा।
33 केवी जीएसएस का उद्घाटन
क्षेत्र के बिजली संकट को दूर करने और किसानों व ग्रामीणों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायत डेंडा में एक बड़ा कदम उठाया गया। मंत्री कुमावत ने डेंडा में 298 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से बनकर तैयार हुए 33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन (जीएसएस) का अपने कर-कमलों से विधि-विधान पूर्वक लोकार्पण किया। इस सब-स्टेशन के शुरू होने से क्षेत्र के दर्जनों गाँवों में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।
इन कार्यक्रमों में मंत्री श्री कुमावत ने कहा कि सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है। शिक्षा] बिजली] पानी और सहकारिता के क्षेत्र में ग्रामीण इलाकों को आत्मनिर्भर बनाना ही राज्य सरकार का मुख्य ध्येय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान पाली प्रधान प्रतिनिधि पुखराज पटेल, पूर्व सांसद पुष्प जैन, रिटायर एबीईओ पाली रामलाल कुमावत, चैन सिंह सांखला, षिक्षाविद गिरधारी सिंह, विकास अधिकारी भगवान सिंह, यषवंत सैन, पाली तहसीलदार सुनील कुमार, डेंडा प्रषासक दिलीप सिंह उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विकास कार्यों की इन सौगातों के लिए मंत्री कुमावत का साफा पहनाकर और मालाओं से भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


