best news portal development company in india

जोधपुर गौतम सभा अध्यक्ष पद पर नरेश कुमार जी जाजडा का एक ही आवेदन।तथा 9पदो के लिए 65नामांकन दाखिल।अध्यक्ष नरेश कुमार जी जाजडा की र्निविरोध निर्वाचित की घौषणा,18अकटुंबर को ही की जायेगी।(छगन लाल भारद्वाज प्रधान संपादक)

SHARE:

जोधपुर गौतम सभा में चुनाव,समाजबंधु करेंगे मतदान, जांच और नाम वापसी के बाद स्थिति स्पष्ट होगी
अध्यक्ष पद पर जाजड़ा अकेले, 9 पदों के लिए 65 नामांकन
(छगन लाल भारद्वाज, प्रधान संपादक, गौतम उजाला पाली)
जोधपुर
गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की गौतम सभा के चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। चार अपेक्स सहित 9 पदों के लिए 65 नामांकन जमा हुए।
अध्यक्ष पद पर नरेश कुमार जाजड़ा ने ही फॉर्म भरा है। नामांकन जांच और नाम वापसी के बाद भी उनका नाम ही रहा तो वे निर्विरोध निर्वाचित हो सकते हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा 18
अक्टूबर को चुनाव अधिकारी करेंगे। मंगलवार और बुधवार को
नामांकन जांच व नाम वापसी होगी। अंतिम सूची इसके बाद जारी होगी। 18 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जोधपुर शहर सहित जैसलमेर, पाली, बाड़मेर, बिलाड़ा, सिरोही, फलोदी और नागौर के 2353 समाजबंधु मतदान करेंगे। परिणाम उसी दिन घोषित होगा।
चुनाव अधिकारी सज्जन पंचारिया ने बताया कि अभी निर्विरोध निर्वाचन तय नहीं है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। फॉर्म में गड़बड़ी मिलने पर बदलाव हो सकता है।
छह कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 22 लोगों ने भरे फॉर्म
अध्यक्ष 1, उपाध्यक्ष 4, मंत्री 5, कोषाध्यक्ष 5, उप मंत्री 4, संगठन मंत्री 4, अंकेक्षक 5 और प्रचार मंत्री के जोधपुर 3, जैसलमेर 3, बाड़मेर 2, जालोर 2, पाली 3 और नागौर 2 नामांकन हुए।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

जोधपुर गौतम सभा में र्निविरोध निर्वाचित अध्यक्ष नरेशकुमार जाएगा, उपाध्यक्ष महेश सांखी, मंत्री रवि शर्मा, कोषाध्यक्ष रामेश्वर राणेजा जौशी, अंकेक्षक धनराज पंचारिया को नव निर्वाचित होने पर छगन लाल भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी महासभा की और से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

पाली वार्ड नंबर ५३, राजेन्द्र नगर, श्रीराधाकृष्ण म़ंदिर के पास, तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमे आप सभी मौहल्ले वासियों को सादर आमंत्रित करेंगे।(छगन लाल भारद्वाज प्रधान संपादक गोतम उजाला पाली)

पाली राजेन्द्र नगर वार्ड नंबर ५३ में श्रीराधाकृष्ण म़ंदिर के बाहर,तीन दिवसीय दिनांक 17 से‌19अकटूबंर तक श्रीब्रह्मा कुमारी आश्रम की और से कार्यक्रम तीन दैवियो का चेतन,मगर दिखने में जड , का साधना कार्यक्रम समारोह आयोजित सादर आमंत्रित हैं।(छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक)