best news portal development company in india

टी वी सशक्त युवा, सशक्त भारत विशेष जागरूकता अभियान ।

SHARE:

पाली 22अगसत ।टीवी

tvशक्त युवा, सशक्त भारत विशेष जागरूकता अभियान माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार तथा अध्यक्ष (जिला एवं सत्र न्यायाधीश) एवं सचिव(अपर जिला न्यायाधीश )जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,पाली के तत्वावधानमें”सशक्त युवा, सशक्त भारत”विशेष अभियान के तहत राजकीय कन्या भंसाली महाविद्यालय महाविद्यालय पाली में प्रोफेसर ज्योति शर्मा NSS ऑफिसर, प्रोफेसर रवीना
नोडल ऑफिसर
रानी लक्ष्मी बाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण केंद्र की गरिमामय उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। उक्त शिविर मे मांगीलाल तंवर हेड पीएलवी द्वारा विद्यार्थियों/छात्राओं को शिविर का उद्देश्य बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों को एआई, इनेबल डिफेक्ट्स,फ्राडस, डीपफेक्स, साईबर क्राइम, ऑनलाइन फाइनेंशियल सकैम्प, डिजिटल प्राईवेसी, सोशल मिडिया का जिम्मेदारी पूर्वक उपयोग, उपलब्ध रिपोर्टिंग तंत्रो पर इंट्रेएक्टिव सत्र के माध्यम से जागरूक किया, साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100,स्थाई लोक अदालत आदि की भी जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम मे पुलिस विभाग कालिका पेट्रोलिंग यूनिट से हेड कांस्टेबल राधा डारा तथा हेड कांस्टेबल विनोद कंवर ने भी बालिकाओं को सुरक्षा, आत्म रक्षा, छेड़छाड़ महिला हेल्पलाइन नंबर संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान कीl उक्त कार्यक्रम मे काफी संख्या में छात्राएं मौजूद रही। इसी क्रम में द्वितीय शिविर का आयोजन मॉडर्न चिल्ड्रन एकेडमी बजरंगबाड़ी में हेड पीएलवी द्वारा विद्यार्थियों को बाल अधिकार एवं बाल विवाह आदि की जानकारी प्रदान की तथा अंत में संस्थाप्रधान गंगाराम द्वारा’बाल विवाह को कहीं ना’की शपथ भी दिलवाई गई शिविर में विद्यालय स्टाफ पारस मोतीलाल शिल्पा चुकी देवी तथा विद्यार्थी आदि मौजूद रहे!

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment