best news portal development company in india

हर घर तिंरगा अभियान के तहत जिला मुख्यालय पर तिंरगा प्रर्दशनी,एवं तिंरगा कैनवास कार्यक्रम आयोजित ।

SHARE:

*’हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला मुख्यालय पर तिरंगा प्रदर्शनी एवं तिरंगा कैनवास कार्यक्रम आयोजित’*

पाली, 12 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना का संदेश दिया गया।

इसी क्रम में नगर निगम कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को समर्पित ’’‘वंदे मातरम’ गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त देवीलाल बौचल्या सहित अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अर्बन एनवायरो वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड की टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

लोढ़ा बाल निकेतन विद्यालय में आयोजित तिरंगा प्रदर्शनी एवं तिरंगा कैनवास पर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी ने किया। उन्होंने तिरंगा प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा तिरंगा कैनवास पर हस्ताक्षर कर राष्ट्रीय प्रेम एवं देशभक्ति का संदेश दिया।

वहीं रोहट पंचायत समिति मुख्यालय पर अधिकारियों एवं कार्मिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान का गायन किया। इस दौरान वंदे मातरम् का जयघोष कर राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में आयोजित किए जा रहे इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 17 तक विभिन्न कार्यक्रम

हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरूवार को लोढ़ा बाल निकेतन विद्यालय में तिरंगा प्रदर्शनी अवलोकन के लिए एवं 14 अगस्त को लोढा स्कूल में विभाजन की विभीषिका थीम पर प्रदर्शनी व सायं 7 बजे तिरंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 13 से 17 अगस्त तक सभी शहरी निकायों व पंचायतीराज संस्थाअें के कार्यालय भवनों, स्मारकों को तिरंगा रंग की एलईडी लाईटिंग, प्रमुख बाजारों में भी लाईट डेकोरेशन, माला डेकोरेश, दीया से सजावट एवं वंदे मातरम की प्रेरणात्मक थीम पर आधारित विशाल त्रिरंगी रंगोली का निर्माण किया जाएगा। साथ ही 13 से 17 अगस्त तक तिरंगा कार्यक्रम के तहत प्रत्येक शहरी निकाय व पंचायत में मुख्य बाजार, पंचायत कार्यालय, भारत निर्माण सेवा केन्द्र आंगनबाडी, बस स्टेण्ड आदि पर तिरंगा केनवास लगाए जाएंगे।

—–

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment