संशोधित
*हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत रविवार को ग्रामीण क्षेत्र में निकलेगी तिरंगा प्रभात फेरी*
- पाली, 8 अगस्त। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में हर घर तिरंगा अभियान-2026 का आयोजन 9 से 17 अगस्त तक किया जाएगा। अभियान के तहत जिलेभर में विभिन्न जनजागरूकता एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना के लिए प्रेरित किया जाएगा।
अभियान के तहत रविवार, 9 अगस्त को ग्राम स्तर पर प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक तिरंगा प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। प्रभात फेरी में आमजन, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। इस दौरान राष्ट्रभक्ति के वातावरण के बीच वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन भी किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से तिरंगा प्रभात फेरी में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता कर हर घर तिरंगा अभियान-2026 को सफल बनाने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217



