सृजन की सुरक्षा ईको फेमिनिज्म योजना के तहत तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान हुआ जागरूकता कार्यक्रम:-

माननीय रालसा,जयपुर के निर्देशानुसार तथा श्रीमान विक्रम सिंह भाटी के निर्देशन मे आज दिनांक 05/08/2026 को सृजन की सुरक्षा योजना के तहत गिरादड़ा ग्राम पंचायत अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र जवड़िया में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रालसा वन एवम बालिका वर्ष 2025 योजना के संदर्भ में जिला मुख्यालय से मांगीलाल तंवर हेड पीएलवी द्वारा योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक बालिका के जन्म पर 11 पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा,पर्यावरण संरक्षण,बालिकाओं के लिए न्याय विभाग व विभिन्न जनकल्याणकारी योजना से जोड़कर उनको लाभ पहुंचाने तथा पीड़ित प्रतिकर स्कीम,पॉक्सो,कन्याभ्रूण हत्या,नॉलसा हेल्पलाइन नम्बर 15100 आदि की जानकारी प्रदान की। इसी क्रम मे चिकित्सा विभाग से इस कार्यक्रम मे एएनएम दुर्गा ने महिलाओ को विश्व स्तन पान सप्ताह के सन्दर्भ मे जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओ क़ो मौसमी बिमारियों से बचने के साथ साथ ही महिलाओं जागरूकता रहना जरूरी है, माँ का पहला दुध अमृत के समान है एवं सभी क़ो इसके प्रति जागरूक रहने कि आवश्यकता है। इससरकारी कार्यक्रम मे अनीता सिँह आंगनवाडी कार्यकर्ता ने महिलाओ व किशोरी बालिकाओं जनकल्याणकारी योजनाओं संबंधित जानकारी प्रदान की गयी। इस कार्यक्रम मे राम नारायण डाटा एंट्री ऑपरेटर, गुलाब गोयल आशा सहयोगिनी, रेखा सहायिका व अन्य महिलाये सुक्रिया, प्रेमलता मंजू सरस्वती सहित कई महिलाओ ने भाग।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217



