best news portal development company in india

नशा मुक्त जीवन विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित*

SHARE:

*नशा मुक्त जीवन विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित*

पाली, 30 जुलाई। राजकीय विधि महाविद्यालय में नशा मुक्त जीवन विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तपन पुरोहित ने बताया कि राजस्थान एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत महाविद्यालय में नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना की गई है। केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे की प्रवृत्ति से बचाना है। विद्यार्थियों को प्रेरित किया जा रहा है कि वे स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, समाज एवं आसपास के लोगों को भी नशा छोड़ने तथा नशा नहीं करने के लिए प्रेरित करें।

इसी क्रम में डॉ. दिनेश चौधरी ने नशा मुक्त जीवन विषय पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न प्रकार के नशे से व्यक्ति, परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों तथा नशे से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. आरिफ मोयल, डॉ. नेमीचंद, डॉ. कीर्तिपाल सिंह एवं सुश्री स्वेच्छा यादव, सहायक आचार्य उपस्थित रहे।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment