पाली २७जुलाई।पाली उप जिला कलेक्टर (SDM) कार्यालय में श्रीमान विमलेंद्र राणावत, उप जिला कलेक्टर (SDM) पाली द्वारा कार्यालय लिपिक श्री सवाई सिंह को साफा, श्रीफल, गिफ्ट भेंटकर तथा तहसीलदार, पाली तथा कार्यालय कर्मचारियों ने माला पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया।तथा श्री सवाई सिंह को विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर श्रीमान विमलेंद्र राणावत उप जिला कलेक्टर,पाली, तहसीलदार पाली,एवं कार्यालय कर्मचारियों ने श्री सवाई सिंह को विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित में उनके कार्यकाल में हंसमुख स्वभाव, मृदुभाषी, मिलनसार, जनता से अच्छे व्यवहार की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए विदाई दी गई।इस अवसर पर यशपाल सिंह कूंपावत, ने भी श्री सवाई सिंह की भूरि भूरि प्रशंसा की।छगनलाल भारद्वाज (वरिष्ठ पत्रकार)भी कार्यक्रम समारोह में शामिल थे।


Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217




