*स्टडी डेस्क पाकर खिले बच्चों के चेहरे*
पाली, 27 जुलाई। “आओ गांव चले” अभियान के अंतर्गत प्रोजेक्ट सुलेख के तहत प्रवासी पाली निवासी अनिल समदड़िया, सूरत के सहयोग से 100 स्टडी डेस्क का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को
बेहतर अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराना तथा उनकी लेखन क्षमता का विकास करना है।
प्रोजेक्ट के तहत राउप्रावि उतवण में 17, राउमावि बोमादड़ा में 2, राउप्रावि सदावास में 9, राउप्रावि बालेलाव में 15, राउप्रावि निम्बला खेड़ा में 5, राउप्रावि पड़ासला कलां में 4, राउप्रावि पड़ासला खुर्द में 4, राउप्रावि आकड़ावास कलां में 5, राउप्रावि राईको की ढाणी (खैरवा) में 6, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खैरवा में 15 तथा राउप्रावि रामपुरा वडेरवास में 18 स्टडी डेस्क वितरित किए गए।
स्टडी डेस्क प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। बच्चों ने डेस्क पर अपनी नोटबुक रखकर उत्साहपूर्वक अध्ययन एवं लेखन कार्य किया। विद्यालयों के शिक्षकों ने बताया कि स्टडी डेस्क उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को लिखने में सुविधा मिलेगी, उनकी लेखन शैली में सुधार होगा तथा नियमित लेखन की आदत को बढ़ावा मिलेगा।
जिला प्रवासी प्रकोष्ठ प्रभारी ने बताया कि “आओ गांव चले” अभियान के तहत प्रवासी पालीवासियों से सतत संवाद, सहयोग एवं नियमित समन्वय के लिए व्हाट्सएप नंबर 92510-39118 अथवा ई-मेल dpsdc.warroom.pali@rajasthan.gov.in के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।
———
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217




